यदि आप भी एक ही ब्राउज़र चला के बोर हो गए हैं, और दुसरे ब्राउज़र को ट्राई करना चाहते हैं, लेकिन किसी भी सोशल मीडिया से जब भी किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो वो ही पुराना ब्राउज़र खुलता है। ऐसे में आपको अपने डिवाइस का डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बदलने की आवश्यकता है। इस लेख में हमनें बताया है, कि लैपटॉप और फ़ोन में अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र कैसे बदलें? आगे इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र कैसे बदलें?
डिवाइस के डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र को बदलने के दों तरीकें हैं, एक में आप ब्राउज़र की सेटिंग्स से ही उसे डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बना सकते हैं, और दूसरा डिवाइस की सेटिंग में जाकर किसी भी ब्राउज़र को डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बना सकते हैं। नीचे हमने ये दोनों तरीके बताये हैं।
ये पढ़े: Corrupt zip file को कैसे ठीक करें?
ब्राउज़र सेटिंग्स से डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बदलने का तरीका
- नीचे हमनें Google Chrome का उदहारण देते हुए ब्राउज़र सेटिंग्स से डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र में बदलने का तरीका बताया है।
- सबसे पहले अपने डिवाइस में ब्राउज़र ओपन करें।
- अब तीन डॉट्स पर क्लिक करें, और ब्राउज़र की सेटिंग्स में आ जाएं।
- यहाँ “Default browser” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर “Make Default” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करने पर ये ब्राउज़र आपके डिवाइस का डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बन जाएगा।
लैपटॉप में अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र कैसे बदलें?
- सबसे पहले लैपटॉप की सेटिंग्स में जाएं, यहां “Apps” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब “Default apps” के सेक्शन में जाएं।
- यहां उस ब्राउजर को ओपन करें, जिसे डिफॉल्ट ब्राउजर बनाना चाहते हैं।
- अब सबसे ऊपर “Set default” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करने पर वो ब्राउजर आपके लैपटॉप में डिफॉल्ट ब्राउजर के रूप में सेट हो जाएगा।फोन में डिफॉल्ट ब्राउजर कैसे बदलें?
ये पढ़े: Windows में मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को कैसे बदलें
फोन में डिफॉल्ट ब्राउजर कैसे बदलें?
- सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- यहां “Apps” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब “Default apps के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां “Browser app” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर उस ब्राउजर को सिलेक्ट करें, जिसे डिफॉल्ट ब्राउजर बनाना चाहते हैं।




अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।





































