फोन में Hidden Apps कैसे पता करें? कहीं आपकी भी लोकेशन तो नहीं हो रही ट्रेस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हमारे फोन में लगभग सभी ऐप्स हमें फोन की स्क्रीन पर ही हमें दिखा जाते हैं, लेकिन कुछ हिडन ऐप्स (Hidden Apps) भी होते हैं, जो हमें ऐसे नजर नहीं आते हैं। इनमें से कुछ मलेशियस ऐप्स हो सकते हैं, जो आपके फोन के डेटा को चुराते हैं, और खासकर लोकेशन पर नजर रखते हैं। हालांकि, घबराने वाली बात नहीं है, इस लेख में हमनें बताया है, कि फोन में Hidden Apps कैसे पता करें?

ये पढ़ें: OnePlus Nord 5 में मिलेंगे ये खास अपग्रेड, Geekbench स्कोर के साथ ऑफिशियल टीजर आया सामने

फोन में Hidden Apps कैसे पता करें?

फोन में Hidden Apps पता करने के कई तरीकें हैं, इस लेख में हमनें उनमें से तीन आसान तरीके बताए हैं, जिनके माध्यम से आप आसानी से फोन में छिपे ऐप्स का पता लगा पाएंगे।

Apps सेटिंग्स के माध्यम से

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां पर “Apps” वाले सेक्शन में जाएं, और फिर “App Management” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दाईं ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करें, और “Show System” वाले ऑप्शन पर भी क्लिक करें।
  • इसके बाद इस लिस्ट में आप सभी ऐप्स को चेक कर सकते हैं, जो आपकी मुख्य स्क्रीन पर नजर नहीं आते, वो भी आपको यहां दिख जाएंगे।
  • यदि कोई सस्पीशियस ऐप नजर आता है, तो उस पर क्लिक करके उसे, तुरंत अनइंस्टॉल कर दें।

परमिशन मैनेजर के माध्यम से

  • इसके लिए भी सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां पर स्क्रॉल करके नीचे जाएं, और “Security and Privacy” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Privacy Control” वाले सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद “Permission Manager” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां पर लोकेशन परमिशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके देखें, कि कौनसे ऐप को परमिशन दी गई है, और उनमें से कोई ऐप की जानकारी आपको नहीं है, तो परमिशन तुरंत हटा दें।

थर्ड पार्टी ऐप की सहायता से

Google Play Store पर ऐसे कई ऐप्स उपलब्ध है, जिनके माध्यम से आपके फोन के सभी हिडन ऐप्स के बारे में पता लगाया जा सकता है।

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store ओपन करें।
  • यहां से “App Inspector” ऐप को डाउनलोड करें, और फिर ऐप को ओपन करें।
  • अब निर्देश अनुसार प्रक्रिया को पूरा करें, और मांगी गई परमिशन के लिए Allow करें।
  • इसके बाद दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें, और “All” वाले ऑप्शन को चुनें।
  • अब आपको यहां सारे ऐप्स की जानकारी मिल जाएगी, इनमें से आप सुस्पीशियस ऐप्स या हिडन ऐप्स का पता लगा सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा, कि फोन में Hidden Apps पता कैसे करें? इन तीनों तरीकों के अलावा आप डेटा स्टोरेज और टास्क मैनेजर के माध्यम से भी हिडन ऐप्स का पता लगा सकते हैं। यदि कोई सस्पीशियस ऐप आपके डेटा का उपयोग कर रहा है या रन हो रहा है, तो वो यहां पता चल जाता है।

ये पढ़ें: जानें फोटो को GTA VI स्टाइल पोर्ट्रेट में कैसे बदले?, और दोस्तों में बन जाएं कूल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

Imageफोन की बैटरी दिन में 2 बार खत्म हो जाती है? वजह बैटरी नहीं, आपकी ये आदतें हैं

सुबह 100% चार्ज, दोपहर तक 30%…और शाम होते-होते फिर चार्जर ढूंढना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो जरूरी नहीं कि आपके फोन की बैटरी खराब हो चुकी हो। अक्सर समस्या बैटरी नहीं, हमारी रोज़ की कुछ आदतें होती हैं, जो चुपचाप बैटरी खत्म करती रहती हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Imageआपके आधार पर भी तो नहीं चल रहा फेक लोन, ऐसे करें मिनटों में पता

भारत में आधार कार्ड को लेकर काफी फ्रॉड हो रहे हैं, इसी के चलते फर्जी आधार कार्ड लोन (फ़ake Aadhar Card Loan) की खबरें भी सामने आ रही है, जिससे काफी लोगों को परेशानी हुई है। इस फ्रॉड में आपको पता भी नहीं होगा, कि आपके नाम पर कोई लोन चल रहा है, और ऐसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products