फ़ोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं: 24 घंटो से भी ज्यादा चलेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई बार हमें ज्यादा समय तक घर से बाहर रहना पड़ता है, ऐसे में फोन की बैटरी जल्दी ड्रेन होने की वजह से फोन जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है, लेकिन कुछ तरीकों से फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है। यदि आपका फोन भी फुल चार्ज होने के बाद भी 24 घंटे से ज्यादा सरवाइव नही कर पाता है, तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। इस लेख में मैंने बताया है, कि फ़ोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?

फ़ोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?

आगे इस लेख में हमनें फ़ोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाने के 5 आसान तरीकें बताये हैं। यदि आप नीचे बताये गए इन सभी तरीकों को फॉलो करते हैं, तो आपका फोन आसानी से 24 घंटे से ज्यादा सरवाइव कर पाएगा, और फोन की बैटरी लाइफ भी काफी हद तक बढ़ जाएगी।

ये पढ़े: Google से पर्सनल इनफार्मेशन कैसे डिलीट करें?

Apps की बैकग्राऊंड एक्टिविटी बंद करें

बैटरी लाइफ को बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है, कि आप अपने फोन में उन सभी ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी को बंद करें, जिनसे कोई जरूरी नोटिफिकेशन या मैसेज नही आते हो , क्योंकि फोन में जितने ज्यादा रिसोर्सेज काम करेंगे, बैटरी उतनी जल्दी खत्म होगी। बैकग्राऊंड एक्टिविटी बंद करने पर वो ऐप्स काम करना बंद कर देते हैं, और सिर्फ तभी काम करते हैं, जब उन ऐप्स को ओपन किया जाता है।

  • इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं, और “Apps” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां “App Management” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर जिस ऐप की बैंकग्राउंड एक्टिविटी को बंद करना है, उसे ओपन करें।
  • अब “Pause app activity if unused” के ऑप्शन को ऑन करें।

Screen timeout को कम करें

दूसरा सबसे अच्छा तरीका है, कि आपके फोन की स्क्रीन के टाइमआउट को कम करना। इसका मतलब होता है, कि यदि आपने फोन को यूज करके ऐसे ही रख दिया है, तो उसकी स्क्रीन कितनी देर में अपने आप बंद हो जाती है। यदि आप स्क्रीन टाइमआयट को ज्यादा या “Never” पर सेट करते हैं, तो इससे भी बैट्री जल्दी खत्म होने लगती है।

  • इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां “Display and Brightness” के सेक्शन में जाएं।
  • अब “Auto Screen Off” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन टाइमआऊट को 15 सेकंड पर सेट करें।

Refresh Rate को कम करें।

हम हमारे फोन की स्क्रीन के रिफ्रेश रेट को भी सेट कर सकते हैं। यदि। फोन हाई रिफ्रेश रेट पर सेट है, तो डिस्प्ले अच्छे से काम करता है, लेकिन ये गेमिंग के समय उपयोग किया जाना चाहिए। नॉर्मल यूज के लिए आप रिफ्रेश रेट को स्टैंडर्ड पर भी सेट करके रख सकते हैं, क्योंकि हाई पर सेट होने से फोन की बैटरी ज्यादा तेजी से ड्रेन होने लगती है।

  • इसके लिए भी फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां “Display and Brightness” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Screen Refresh Rate” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और इसे “Standard” पर सेट करें।

Auto Brightness को ऑन करें

यदि हमारे फोन की ब्राइटनेस पूरे समय ज्यादा पर सेट रहती है, तो फोन बहुत तेजी से डिस्चार्ज होने लगता है। इसके लिए आप या तो फोन की ब्राइटनेस को कम पर सेट करें, या फिर “Auto Brightness” के ऑप्शन को ऑन करें। ये एक ऐसा फीचर है, जो जरूरत न होने पर अपने आप ही फोन की ब्राइटनेस को कम कर देता है, और जरूरत पड़ने पर ब्राइटनेस अपने आप बढ़ जाती है। इसके लिए फोन के स्लाइडर को डाउन करें, और ब्राइटनेस के सामने बने “A” के आइकॉन पर क्लिक करें। इतना करने पर “Auto Brightness” का फीचर ऑन हो जायेगा।

Power Saving mode को ऑन करें

अपने फोन में हमेशा Power Saving Mode को ऑन करके रखें, ये फीचर आपके फोन के कुछ रिसोर्सेज को बंद कर देता है, जिससे फोन की बैटरी ज्यादा देर तक सर्वाइव कर पाती है। ये एक अच्छा ऑप्शन है और इससे बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए भी फोन के स्लाइडर को नीचे करें, और “Power Saving Mode” के ऑप्शन पर क्लिक करें। इतना करने पर ये मोड ऑन हो जायेगा।

ये पढ़े: Facebook Home feed से बेकार पोस्ट कैसे हटाएं; दिखेगा सिर्फ पसंदीदा कंटेंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInstagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

रील्स या Stories देखते-देखते कब आधा घंटा निकल जाता है, अक्सर पता ही नहीं चलता। और जब कोई मज़ेदार Reel या किसी दोस्त की Story सामने आती है, तो मन करता है कि इसे फ़ोन की छोटी स्क्रीन पर अकेले नहीं, घरवालों या दोस्तों के साथ बड़े TV पर देखें। सवाल बस इतना है कि …

ImageiPhone की Battery life को कैसे बढ़ाये (6 आसान तरीकें)

iPhone Users की एक समस्या ये रहती है, कि वो अपने फ़ोन की बैटरी लाइफ को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन ऐसे कई तरीकें हैं, जिनसें iPhone Battery life को बढ़ाया जा सकता है। यदि आप भी अपने फ़ोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें बताया है कि अपने …

Imageटिप्स: जाने कैसे बढ़ा सकते है अपने फोन की बैटरी लाइफ

स्मार्टफोन को इस्तेमाल करते हुए अक्सर देखा गया है की समय के साथ-साथ फोन की बैटरी लाइफ कम होती जाती है। बैटरी लाइफ कम से मतलब है की चार्जिंग स्पीड में कमी, बैटरी बैकअप में कमी आदि। आज के समय में जिस तरह से फ़ास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी कैपेसिटी को लेकर होड़ लगी हुई …

Image₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

शाम के पाँच बजते-बजते बैटरी 15% पर आ जाए, और आप मीटिंग, मैसेज या रास्ते में Google Maps के बीच चार्जर ढूँढते फिरें, ये परेशानी अब लगभग सबकी है। 5G ऑन, दिनभर रील्स, थोड़ी गेमिंग और कैमरा, बैटरी इन सबको बहुत तेज़ी से पी जाती है। ऊपर से गर्मी और बिजली कटौती के दिनों में …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.