WhatsApp पर वॉइस नोट भेजने से पहले कैसे सुनें – सही है या गलत ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp पर वॉइस मैसेज भेजना आज कल आम बात है। लोग इस फीचर को अपने ऑफिस और घर की दोनों ही ज़िन्दगियों में इस्तेमाल करते हैं। कई बार किसी ऑफिस ग्रुप में कोई मैसेज लोगों तक पहुंचाना हो तो, ज़रूरी है कि वो सही हो। वहीँ फैमिली ग्रुप में भी सभी तक कोई बात कहना चाहते हैं, तो वो भी सही तरीके से आपके वॉइस नोट में समझ आनी चाहिए। इसीलिए वॉइस नोट का सही होना ज़रूरी है। लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि WhatsApp वॉइस नोट में कोई बात गलत बोल दी जाती है, या बैकग्राउंड में आवाज़ थोड़ी ज़्यादा या गलत हो जाती है, जिस पर एक बारे में हम गौर नहीं कर पाते और बाद में पछतावा होता है।

तो अगर आप भी WhatsApp वॉइस नोट भेजते समय आश्वस्त होना चाहते हैं कि ये सही है, तो आप इसे भेजने से पहले खुद सुन सकते हैं। अगर आपको सब सही लगे तो आगे भेज दें, अन्यथा आप इसे डिलीट करके, दूसरा वॉइस नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं। WhatsApp आपको वॉइस नोट भेजने से पहले उसे प्रीव्यू करने की सुविधा देता है, हालांकि सबको इस बात का पता नहीं है, तो आइये जानते हैं कि आप कैसे WhatsApp वॉइस नोट को भेजने से पहले उसे चेक कर सकते हैं या सुन सकते हैं।

WhatsApp वॉइस नोट भेजने से पहले कैसे चेक करें ?

सबसे पहले अपने फ़ोन में एक बार WhatsApp को अपडेट कर लें। इसके लिए Google Play Store पर WhatsApp टाइप करें अब ऐप के लिए अगर Update का बटन आता है, तो अपडेट करें, वर्ण Open पर क्लिक करें।

  • अब अपने फ़ोन में WhatsApp पर जिस भी व्यक्ति या ग्रुप को WhatsApp वॉइस नोट भेजना चाहते हैं, उसका चैट विंडो खोलें।
  • इसमें माइक्रोफोन के आइकॉन को टैप करते ही, ऊपर एक लॉक का बटन आ जायेगा, उसकी तरफ स्लाइड कर दें।
  • अब आराम से हाथ हटाकर अपना मैसेज रिकॉर्ड करें और पूरा हो जाने पर बीच में लाल रंग के पॉज बटन के साथ इसे रोक दें।
  • अब प्ले आइकॉन पर क्लिक करके अपना मैसेज सुनें। अगर ये सही है, तो Send बटन के साथ इसे भेज दें।
  • अगर आपको मैसेज बदलना है, तो बायीं साइड पर Delete आइकॉन के साथ इसे डिलीट करके, दूसरा मैसेज टाइप करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageWhatsApp कॉल कैसे रिकॉर्ड करें ?

WhatsApp की शुरुआत तो मैसेजिंग ऐप के तौर पर हुई थी, लेकिन अब लगभग सभी डॉक्यूमेंट, फोटो, वीडियो शेयर करने और वॉइस व वीडियो कॉलिंग करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोगों के लिए ये एक कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग ऐप के तौर पर भी पहली पसंद है। किसी भी …

ImageJioCinema का बदलेगा नाम और सब्सक्रिप्शन 99 रूपए से होगा शुरू, जानें पूरी खबर

JioCinema इस समय लाफ़ी सुर्खियों में है। हाल ही में ये ख़बर आयी थी कि अब आप इस ऐप पर कंटेंट फ्री में नहीं देखा पाएंगे। Hotstar और Prime Videos जैसी ऐप्स की तरह इस पर कंटेंट देखने के लिए, आपको इसका भी सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आज इससे जुड़ी एक और ख़बर आयी है कि …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImageInstagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Instagram पर कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई इंसान पहले जितना इंटरैक्ट नहीं कर रहा। ना उस कॉन्टैक्ट के जवाब (replies) आते हैं, ना हमारी पोस्ट या रील पर (comments) दिखते हैं, और सब कुछ थोड़ा अलग-सा लगने लगता है। ऐसे में कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि क्या सामने वाले …

Discuss

Be the first to leave a comment.