Google Photos से फोटोज को iCloud में कैसे मूव करें?(2 आसान स्टेप्स में)

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी अपने Android फ़ोन से iPhone में स्विच कर रहे हैं। ऐसे में यदि आपके Google Photos पर 500 से भी ज्यादा फोटोज अपलोड है, जिसे आप बिना किसी परेशानी के iCloud में मूव करना चाहते हैं, तो आसानी से कर सकते हैं। इस लेख में हमनें बताया है, कि Google के नए टूल Google Takeout का उपयोग करके Google Photos से फोटोज को iCloud में कैसे मूव करें? आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Photos से फोटोज को iCloud में कैसे मूव करें?

नीचे हमनें 2 आसान स्टेप्स में Google Takeout के जरिये Google Photos से फोटोज को iCloud में मूव करने का तरीका बताया है। इसके लिए आपके पास लैपटॉप और हाई इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। आप बिना लैपटॉप और हाई इंटरनेट कनेक्शन के भी इस काम को कर सकते हैं, लेकिन फाइल बड़ी होने से इसमें काफी समय लग सकता है।

ये पढ़े: एंड्राइड फ़ोन बार बार हैंग हो रहा है; अपनाएं ये तरीकें

स्टेप 1 – Google Takeout से डेटा डाउनलोड करें

  • इसके लिए सबसे पहले “Google Takeout” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहाँ अपने उस ईमेल से लॉगिन करें, जिसके Google Photos से फोटोज मूव करना है।
  • अब “Deselect All” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर “Google Photos” के ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद स्क्रॉल करके नीचे आएं, और “Next Step” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Send download link via email”, “Export once”, और “.zip” के ऑप्शन को सिलेक्ट रहने दें, और फाइल साइज को 50GB करें, ताकि आपके फोटोज एक ही zip फाइल में सेव हो जाएं।
  • फिर “Create Export” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपकी फाइल क्रिएट होने के बाद उसकी लिंक आपके ईमेल पर आ जाएगी। उस लिंक के माध्यम से zip फाइल को अपने लैपटॉप में डाउनलोड करें।
  • अब “My Files” में “Downloads” के फोल्डर में जाएं, और zip फाइल को एक्सट्रेक्ट करें।

स्टेप 2 – फोटोज को iCloud पर अपलोड करें

  • सबसे पहले लैपटॉप का ब्राउज़र ओपन करें, और अपनी Apple ID से iCloud में लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के बाद “Photos” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ ऊपर अपलोड का आइकॉन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर लैपटॉप के “My Files” की विंडो खुलेगी। यहाँ एक्सट्रेक्ट किये गए फोल्डर को ओपन करें।
  • अब सभी फोटोज को सिलेक्ट करें, और “Open” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर आपके सभी फोटोज iCloud में मूव हो जायेंगे। इसमें फाइल साइज के अनुसार थोड़ा समय लग सकता है।

ये पढ़े: फ़ोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं: 24 घंटो से भी ज्यादा चलेगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageWhatsApp चैट रिस्टोर: Android और iPhone यूज़र्स ऐसे करे अपनी डिलीट WhatsApp चैट और मीडिया फाइल्स को रिस्टोर

WhatsApp आपको ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर किसी भी चैट या मैसेज को डिलीट करने की अनुमति देता है। लेकिन क्या हो, यदि आप किसी महत्वपूर्ण WhatsApp संदेश या चैट को गलती से डिलीट कर देते हैं या अपने डिवाइस को रीसेट या बदलते समय अनजाने में अपने मैसेज या डाक्यूमेंट्स को खो देते हैं? क्या …

Imageइंटरनेट पर अपलोड है निजी तस्वीरें; ऐसे करें रिमूव नहीं तो हो सकती है जेल

सोशल मीडिया या इंटरनेट पर लोग हमारें फोटोज का उपयोग करके फेक अकाउंट बना लेते हैं, और अन्य लोगों के साथ स्कैम करते हैं, जिसकी वजह से परेशानी हमें होती हैं, या जेल भी जाना पड़ सकता है। कई बार हमारे व्यक्तिगत फोटोज भी सोशल मीडिया पर लीक हो जाते हैं, ऐसे में यदि आपके …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.