UPI Lite को अपने स्मार्टफोन पर कैसे सेटअप करें और इस्तेमाल करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India (NPCI)) ने डिजिटल वॉलेट UPI Lite लॉन्च किया है। इससे पहले RBI ने सितम्बर 2022 में UPI Lite पेश किया था, जिस पर दिसंबर 2022 में 7.82 बिलियन की लेन-देन की गयी। इतने बड़े लेन-देन के लोड को कम करने के लिए ही अब NPCI ने UPI Lite को रिलीज़ किया है।

UPI Lite एक ऑन-डिवाइस वॉलेट के तौर पर लॉन्च किया गया है, जिसे छोटे रकम की भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सके। इससे आप 200 रूपए से कम के ही भुगतान के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके लिए आपको UPI PIN डालने की भी ज़रुरत नहीं होगी। NPCI द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार लगभग 50% UPI ट्रांसैक्शन काफी छोटे (200 रूपए से कम के ) ही होते हैं और इन 50% में से लगभग 75% भुगतान 100 रूपए से भी कम के होते हैं। UPI Lite या UPI ऑन-डिवाइस वॉलेट ग्राहकों को UPI इंफ्रास्ट्रक्चर पर लोड डाले बिना, छोटे ट्रांसैक्शन या छोटे रकम की भुगतान करने में सहायता करेगा।

UPI Lite

UPI Lite द्वारा ग्राहकों को सभी UPI QR कोडों, बैंक एकाउंट्स, UPI आईडी, मोबाइल नम्बरों पर पेमेंट करने की अनुमति होगी। UPI Lite वॉलेट में आप 2000 रूपए तक रख सकते हैं और एक बार में 200 रूपए तक की पेमेंट या लेन-देन कर सकते हैं। लेकिन यहां एक बात ज़रूर ध्यान रखें कि इस वॉलेट द्वारा किये गए किसी भी भुगतान का लेखा-जोखा आपकी बैंक पासबुक में नहीं चढ़ाया जायेगा। हालांकि आप ऐप में इसका रिकॉर्ड आसानी से रख सकते हैं।

UPI Lite को स्मार्टफोन पर कैसे सेट करें ? – How to set up UPI Lite on your smartphone ?

फ़ोन में UPI Lite सेटअप करने के लिए, आपके फ़ोन में कोई इसे सपोर्ट करने वाली एप्लीकेशन जैसे Paytm, PhonePe, इत्यादि होनी चाहिए। यहां हम आपको Paytm के साथ इसका उदाहरण देके समझाते हैं –

  • स्टेप 1 – सबसे पहले Paytm को Google Play स्टोर से डाउनलोड करें।
  • स्टेप 2: अब Paytm पर बैलेंस और फिर हिस्ट्री (History) सेक्शन में जाएँ। यहां आपको सबसे ऊपर UPI Lite का विकल्प नज़र आएगा।

स्टेप 3: इस UPI Lite विकल्प को एक्टिवेट करने के लिए, इस पर टैप करें।

  • स्टेप 4 : अब, अगर आपके Paytm से लिंक बैंक में UPI Lite सपोर्ट है, तो यहां बैंक को सेलेक्ट करें और फिर ‘Next’ का बटन दबाएं।

स्टेप 5 : अब आप एक पेज पर पहुंचेंगे, यहां आपको UPI Lite में धनराशि डालने का विकल्प – ‘Add Money to UPI Lite’ मिलेगा।

  • ये ध्यान रखें कि ये भुगतान करते समय आप सपोर्टेड UPI अकाउंट द्वारा ही भुगतान करें। अब आप जैसे ही UPI PIN भरेंगे, ये पैसे आपको UPI Lite अकाउंट में जमा हो जायेंगे और बस अब आप UPI Lite द्वारा भुगतान कर सकते हैं।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

Imageजानें क्या है UPI Lite और इसे Paytm और अन्य UPI app में कैसे करें एक्टिवेट ?

सितंबर 2022 में कम मूल्य के भुगतान को जल्दी और आसान बनाने के लिए RBI ने “UPI Lite” को पेश किया था। हर गुजरते महीने और साल के साथ ऑनलाइन भुगतान में UPI का उपयोग बढ़ रहा है। अकेले दिसंबर 2022 महीने में भारत ने UPI पर 7.82 बिलियन से अधिक का लेन-देन किया था। …

Imageक्या है E-Rupee या डिजिटल करेंसी ? कैसे होगा इसका इस्तेमाल ?

अभी कुछ ही दिन पहले भारत की पहली डिजिटल करेंसी E-Rupee का पायलट शुरू हुआ है। ये पायलट प्रोजेक्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा चार बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आईसीआईसी बैंक (ICICI), येस बैंक (Yes Bank) और आईडीएफसी बैंक (IDFC) के साथ शुरू हुआ है। लेकिन ये सवाल तो आपके मन में भी …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Imageअप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2026 India

जनवरी, फरवरी और मार्च की लगातार हलचल के बाद अब अप्रैल 2026 थोड़ा शांत ज़रूर दिख रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह महीना कम अहम होने वाला है। इस बार लॉन्च की संख्या भले ही कम हो, लेकिन जो स्मार्टफोन आने वाले हैं, उनका असर सीधे अपने-अपने सेगमेंट पर देखने को मिल …

Discuss

Be the first to leave a comment.