Instagram में अब स्टीकर के साथ शेयर कर सकते हैं गाने, जानें कैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram पर अब यूज़र्स केवल अपनी रील्स या स्टोरी में ही गाने नहीं लगा सकते, बल्कि नए फीचरों के रोलआउट के साथ अब यूज़र्स स्टिकर्स (Stickers) द्वारा भी गाने शेयर कर सकते हैं। Instagram ने चार नए Stickers की घोषणा की है। इन नए स्टिकर्स के साथ आपको इस सोशल मीडिया ऐप पर कई नए फ़ीचर मिलेंगे, जैसे – Add Yours Music। इन स्टीकरों के साथ उपयोगकर्ता अपने फॉलोवर्स के साथ गाने भी शेयर कर सकते हैं और हिडन स्टोरी भी उन्हें भेज सकते हैं। इसके अलावा अपनी तस्वीरों से कस्टमाइज़्ड Instagram Sticker भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं कि इन फीचरों को आप आसानी से कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Instagram पर Add Yours Music फ़ीचर के साथ स्टीकर द्वारा गाने कैसे शेयर करें ?

इस नए फ़ीचर का नाम है Add Yours Music, जिसके साथ आप अपने दोस्तों या किसी भी फॉलोवर को स्टीकर में गाना भेज सकते हैं। इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको बस नीचे दिए स्टेप्स दोहराने हैं।

  • सबसे पहले अपना Instagram खोलें।
  • अब होम पेज पर नीचे की तरफ + के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • यहां Story पर जाएँ और बायीं साइड पर सबसे ऊपर Aa (create) के विकल्प को क्लिक करें।
  • इसके बाद ऊपर Sticker के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Add Yours Music का विकल्प आएगा, इसे चुनें और अपना मन पसंद गण स्टीकर की तरह लगा दें।

इसके अलावा Instagram sticker से सम्बंधित दो और नए फ़ीचर आये हैं, जिनका नाम Reveal और Cutouts है। इन्हें भी आप काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Instagram Sticker फ़ीचर Reveal का इस्तेमाल कैसे करें ?

  • इसके लिए भी आपको ऐप के होम पेज पर नीचे की तरफ + के आइकॉन को दबाना है। या फिर आप बायीं साइड पर ऊपर प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें और Story ऐड करें।
  • अब जो भी वीडियो या फोटो चुनना चाहते हैं, उसे चुनें या रिकॉर्ड करें।
  • ऊपर Sticker के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अब यहां आपको Reveal का विकल्प मिलेगा, उसे चुनें।
  • अब मैसेज लिखें कि आपकी स्टोरी में फॉलोवर्स क्या देखने वाले हैं।
  • अब Preview बटन के साथ देखें कि आपकी ये स्टोरी कैसे लगेगी। (ये Story सभी को ब्लर दिखेगी)
  • अब उसी बटन से Preview से हटाएं और Send बटन क्लिक करें।
  • अब Share कर दें।

Instagram Sticker फ़ीचर Cutout का उपयोग कैसे करें ?

इस फ़ीचर के साथ आप किसी वीडियो या फोटो के कटआउट को स्टीकर बनाकर लगा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे।

  • Instagram खोलें और Add Story के विकल्प पर जाएँ।
  • अब यहां Create (Aa) पर क्लिक करें और फिर Sticker आइकॉन पर जाएँ।
  • इसमें Cutout को चुनें और फिर फोटो या वीडियो चुनें।
  • अब एक ऑटोमेटेड स्टीकर बनकर आएगा, इसे Use Sticker विकल्प के साथ अपनी स्टोरी में जोड़ लें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Imageजानें Instagram में स्टोरी में कैसे लगा सकते हैं आप अपना मनपसंद गाना

समय के इस दौर में दुनिया सोशल मीडिया ऐप्स के बिना नहीं जी सकती और इनमें इस समय पर सबसे प्रचलित ऐप है Instagram (इंस्टाग्राम)। Instagram पर स्टोरी या रील द्वारा लोग अपने दोस्तों को जन्मदिन की बधाई देते हैं, डांस या खाना बनाने जैसी अपनी कलाएं भी दिखाते हैं, अपनी मनपसंद कोई भी तस्वीर …

ImageInstagram लाया नया फीचर, यूजर IG नोट में सेट कर सकते अपने पसंदीदा गाने

Instagram एक के बाद एक नए अपडेट्स देकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अपनी लोकप्रियता को कम नहीं होने दे रहा है। अब Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने Instagram यूजर्स के लिए एक नए दिलचस्प अपडेट की घोषणा की। उनके मुताबिक, यूजर्स अब अपने Instagram नोट्स में म्यूजिक क्लिप भी जोड़ सकते हैं। टेक्स्ट …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

ImageInstagram पोस्ट पर Music कैसे लगाएं? साथ में जानें Instagram Posts के लिए बेस्ट बॉलीवुड गाने

आज कल लोग अपनी ज़िन्दगी के हर खास पल को Instagram पर शेयर करना नहीं भूलते और उन्हें ये दोस्तों के साथ शेयर करना अच्छा भी लगता है। लेकिन कोई भी फोटो या वीडियो शेयर करते समय अगर उस पर उसी भावना से मिलता जुलता कोई गाना लगा देते हैं, तो वो पोस्ट और भी …

Discuss

Be the first to leave a comment.