OLED टच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ HP Envy x360 15 लैपटॉप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HP Envy x360 15 (2023) लैपटॉप, सोमवार को भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी के इस लेटेस्ट लैपटॉप का उद्देश्य उन यूज़र्स को लाभान्वित करना है, जो क्रिएटिव फील्ड में काम कर रहे हैं, जैसे कंटेंट क्रिएटर या फोटोग्राफ़ी आदि। इस लेटेस्ट लैपटॉप में 360-डिग्री hinge के साथ 15.6-इंच की OLED टच डिस्प्ले है। यह HP Envy x360 15 लैपटॉप 12th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, साथ ही इसमें Intel Iris Xe integrated ग्राफ़िक्स है।

यह भी पढ़े :-iPhone 15 सीरीज़ में मिलेगी Curved Edges, लॉन्च से पहले लीक हुई फोन की डिज़ाइन डिटेल्स

HP Envy x360 15 (2023) कीमत तथा उपलब्धता

यह नया HP Envy x360 15 लैपटॉप कई रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 82,999 रूपए है। फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ इसके, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 86,999 रूपए है। साथ ही इसके OLED टच डिस्प्ले वाले वेरिएंट की कीमत 94,999 रूपए है। लैपटॉप के, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज, टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 1,149,99 रूपए है।

HP Envy x360 15 (2023) स्पेसिफिकेशन

HP Envy x360 15 (2023) लैपटॉप में 15.6 इंच की OLED आईसेफ-सर्टिफाइड टच डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप को इम्प्रूव्ड लेटेंसी और बारीक डिटेल्स को कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है साथ ही इसमें आपको मेग्नेटिक कनेक्शन के साथ एक HP एमपीपी 2.0 टिल्ट पेन भी मिलता है। इस नए HP Envy x360 15 में 12th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर है, जो Intel Iris Xe integrated ग्राफिक्स के साथ आता है।

इस लेटेस्ट लैपटॉप में IR फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी (face recognition technology) के साथ 5MP का वेबकैम है। HP Envy x360 15 (2023) लैपटॉप बैंग और ओल्फ़सेन (Bang and Olufsen) स्पीकर से लैस है। फ़ास्ट वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए यह लैपटॉप, Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.2 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।

HP का दावा है कि यह कन्वर्टिबल लैपटॉप 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकता है। फास्ट फाइल ट्रांसफर के लिए यह लैपटॉप HP क्विकड्रॉप फीचर के साथ आता है। इसके अलावा, इस लैपटॉप में तस्वीरों को स्केच बनाने और व्यवस्थित करने के लिए HP पैलेट फीचर भी दिया गया है।

यह भी पढ़े :-भारत ला रहा है स्वदेशी OS “BharOS”, अब यूज़र्स को मिलेगी फुल प्राइवेसी, जानिए BharOS से जुडी पूरी जानकारी

Related Articles

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

ImageHP Spectre x360 हुआ 10th जेन इंटेल प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और फीचर

HP ने अपनी Spectre x360 सीरीज के तहत इस साल में तीसरी बार एक नए मॉडल को लांच किया है जिसका नाम Spectre x360 13 रखा गया है। इस नए कनवर्टिबल लैपटॉप में आपको 13.3-इंच की डिस्प्ले मिलती है जो 13% ज्यदा कॉम्पैक्ट है। इसमें कॉम्पैक्ट साइज़ के साथ यह लैपटॉप दुनिया का सबसे छोटा …

Image13-इंच HP Spectre x360 (2019) रिव्यु (समीक्षा): प्रीमियम कीमत में स्टाइलिश डिजाईन

HP ब्रांड नेम हमेशा से ही लैपटॉप के सेगमेंट में बेस्ट ब्रांड में से एक है और अपने Spectre लाइन-अप के साथ परफॉरमेंस के मामले में भी काफी आगे दिखाई देता है और यही कारण है की HP Specter लैपटॉपों के साथ बेस्ट 2-इन-1 लैपटॉपों में से एक साबित होता है। पिछले कुछ महीनों पहले …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

Imageएक लैपटॉप में दो OLED स्क्रीन – ASUS भारत में लॉन्च कर सकता है अपना सबसे पावरफुल मॉडल

भारतीय गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए ASUS जल्द ही अपना सबसे दमदार गेमिंग लैपटॉप भारत में ला सकता है। इंडस्ट्री सोर्स योगेश ब्रार के अनुसार, कंपनी ASUS ROG Zephyrus Duo (2026) GX651 को अगले महीने भारतीय बाज़ार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसे दुनिया का पहला डुअल OLED स्क्रीन गेमिंग लैपटॉप बताया जा …

Discuss

Be the first to leave a comment.