Huawei Mate X हुआ फोल्डेबल डिस्प्ले, किरिन 980 चिपसेट के साथ लांच: क्या जल्द ही Mate Xs भी होगा पेश?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना पहला फोल्डेबल 5G Mate X लॉन्च कर दिया है। यह फोन अभी सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। चीन में Mate X अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। हुवावे ने अपने ऑफिशल Weibo अकाउंट पर इस फोन की लॉन्चिंग की घोषणा की। कंपनी इस फोन को पहले जून में लॉन्च करना चाहती थी लेकिन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में सामने आई दिक्कत के बाद डिवाइस की लॉन्चिंग टाल दी गई।

यह भी पढ़िए: OnePlus 7T Review – बेस्ट वनप्लस डिवाइस अंडर 40,000?

Huawei Mate X की कीमत

हुवावे का यह फोन अगले महीने से सेल के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल अभी इस फोन को चीन में ही लॉन्च किया गया है। चीन में यह फोन 16,999 युआन (लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये) के प्राइस के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही अभी के लिए यह कहना मुश्किल है की डिवाइस को चीन से बाहर के मार्किट में लांच कब किया जायेगा या किया जायेगा भी या नहीं।

Huawei Mate X के फीचर

अगर बात की जाए स्पेसिफिकेन्स की तो Huawei Mate X ओपन करने पर इसमें 8 इंच का OLED टैबलेट डिस्प्ले दिखता है। वहीं, फोल्ड करने पर स्मार्टफोन में 2480×1148 पिक्सल के साथ 6.6 इंच का मेन डिस्प्ले है। अनफोल्ड कंडीशन में इस स्मार्टफोन में आपको 8 इंच का मेन डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजॉलूशन 2480×2200 पिक्सल है। हुवावे के नए फोन में किरिन 980 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और ओएस के तौर पर इसमें ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर बेस्ड EMUI 9.1.1 सॉफ्टवेयर मिलता है।

हुवावे मेट एक्स में 55 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 4,500 mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 40 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस मौजूद है। फोन मौजूद इन ट्रिपल Leica कैमरा सेटअप का इस्तेमाल सेकंडरी डिस्प्ले की मदद से सेल्फी क्लिक करने के लिए भी किया जा सकता है।

इसके अलावा Huawei Mate X की लांच के साथ ही कंपनी ने अपने अगले फोल्डेबल फोन के बारे में भी जानकरी दी जिसके अनुसार कंपनी अगले साल मार्च महीने में Huawei Mate Xs को किरिन 990 चिपसेट और 5G मॉडेम के साथ लांच किया जायेगा।

Huawei Mate X की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Huawei Mate X
डिस्प्ले फोल्ड डिस्प्ले: 6.6″, AMOLED, 1148 x 2480 पिक्सेल्स (19.5:9)फुल डिस्प्ले: 8-इंच, AMOLED, 2200 x 2480 पिक्सेल्स
प्रोसेसर 2.6GHz 7nm Kirin 980 ओक्टा-कोर चिपसेट
रैम 8GB
इंटरनल स्टोरेज 512GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित EMUI 9.1.1
प्राइमरी कैमरा
  • 40 MP, f/1.8, 27mm (वाइड), 1/1.7″, PDAF
  • 16 MP, f/2.2, 17mm (अल्ट्रा-वाइड)
  • 8 MP, f/2.4, 52mm (टेलीफ़ोटो)
फ्रंट कैमरा
फिंगरप्रिंट सेंसर हाँ
बैटरी 4500mAh, 55W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कीमत अभी घोषित नहीं

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageRealme 15 अगस्त को करेगी 64MP रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन चीन में लांच: हो सकता है Realme 5

इस हफ्ते की शुरुआत में ही Realme नेयह साफ़ किया था की वो जल्द ही 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ अपना पहला स्मार्टफोन लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है जिसके लिए कंपनी 7 अगस्त को इंडिया में 64MP कैमरा टेक्नोलॉजी को शो-केस करने के लिए के इवेंट का भी आयोजन करने …

ImageHonor X10 होगा 20 मई को 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

काफी समय से Huawei के सब-ब्रांड Honor के अपकमिंग X10 फोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। संभावना है कि स्मार्टफोन Honor 9X का अपग्रेड मॉडल होगा जो कि 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इन लीक खबरों के बीच अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अपनी घरेलू मार्केट चीन में 20 मई …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products