Huawei Mate X2 हुआ OLED फोल्डेबल डिस्प्ले और Kirin 9000 5G चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei अपने फोल्डेबल फोन Mate X2 को चीन में लांच इवेंट के जरिये लांच कर दिया है और यह इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाईन के साथ पेश किया गया है। डिवाइस का डिजाईन काफी कुछ गैलेक्सी फोल्ड जैसा नज़र आता है। फोन में आपको Samsung Galaxy Fold के जैसा फोल्डिंग मैकेनिज्म, Kirin 9000 चिपसेट, 50MP प्राइमरी सेंसर देखने को मिलता है।

Huawei Mate X2 से जुडी जानकारी

अगर बात की जाए स्पेसिफिकेन्स की तो Huawei Mate X2 ओपन करने पर इसमें 8 इंच का OLED टैबलेट डिस्प्ले दिखता है। वहीं, फोल्ड करने पर स्मार्टफोन में 2700×1160 पिक्सल के साथ 6.6 इंच का मेन डिस्प्ले है। अनफोल्ड कंडीशन में इस स्मार्टफोन में आपको 8 इंच का मेन डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजॉलूशन 2480×2200 पिक्सल है। हुवावे के नए फोन में किरिन 9000 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और OS के तौर पर इसमें ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड EMUI 11 सॉफ्टवेयर मिलता है।

हुवावे मेट एक्स में 55 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 4,500 mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस, 8MP पेरिस्कोप लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस मौजूद है। फोन मौजूद इन क्वैड Leica कैमरा सेटअप का इस्तेमाल सेकंडरी डिस्प्ले की मदद से सेल्फी क्लिक करने के लिए भी किया जा सकता है।

Huawei Mate X2 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Huawei Mate X2
डिस्प्ले फोल्ड डिस्प्ले: 6.6″, AMOLED, 1148 x 2480 पिक्सेल्स (19.5:9)फुल डिस्प्ले: 8-इंच, AMOLED, 2200 x 2480 पिक्सेल्स
प्रोसेसर 2.6GHz 7nm Kirin 9000 ओक्टा-कोर चिपसेट
रैम 8GB
इंटरनल स्टोरेज 256GB/512GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित EMUI 11
प्राइमरी कैमरा
  • 50 MP, f/1.8, 27mm (वाइड), 1/1.7″, PDAF
  • 16 MP, f/2.2, 17mm (अल्ट्रा-वाइड)
  • 8 MP, f/2.4, 52mm (पेरिस्कोप)
  • 12MP टेलीफ़ोटो लेंस
फ्रंट कैमरा 16MP
फिंगरप्रिंट सेंसर हाँ, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी 4500mAh, 55W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कीमत 17,999 युआन

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageHuawei Mate X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा 22 फरवरी को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Huawei अपने अगले फोल्डेबल फोन Mate X2 पर काम कर रहा है और लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार यह इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाईन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी इस नेक्स्ट फोल्डेबल डिवाइस को 22 फरवरी को लांच करने वाली है। फोन में आपको Samsung Galaxy Fold के जैसा फोल्डिंग मैकेनिज्म देखने को मिलेगा। इससे पहले …

ImageHuawei Mate X हुआ फोल्डेबल डिस्प्ले, किरिन 980 चिपसेट के साथ लांच: क्या जल्द ही Mate Xs भी होगा पेश?

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना पहला फोल्डेबल 5G Mate X लॉन्च कर दिया है। यह फोन अभी सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। चीन में Mate X अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। हुवावे ने अपने ऑफिशल Weibo अकाउंट पर इस फोन की लॉन्चिंग की घोषणा की। कंपनी इस फोन को पहले …

ImageHuawei Mate 40 सीरीज हुई Kirin 9000 5G चिपसेट और क्वैड कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei ने आज अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप Mate 40 सीरीज को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिये लांच कर दिया है। इस सीरीज में आपको बेस मॉडल Mate 40 के अलावा Mate 40 Pro और Mate 40 Pro Plus डिवाइस देखने को मिलती है। इवेंट में mate 40 Pro+ के स्पेसिफिकेशन वाली Porsche Design Mate 40 RS …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.