2026 Hyundai Venue और Venue N Line लॉन्च: क्या बदल गया है इस बार, जानें पूरी डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Hyundai ने अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV Venue का नया 2026 वर्ज़न भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार कार के लुक, फीचर्स और सेफ्टी तीनों मोर्चों पर बड़े बदलाव किए हैं। इसकी कीमत ₹7.89 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है और Venue N Line के साथ कुल आठ वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं।

क्या बदला है इस बार?

नई 2026 Hyundai Venue अब पहले से ज़्यादा चौड़ी (30mm) और ऊंची (48mm) है, जिससे केबिन स्पेस थोड़ा बढ़ गया है। बाहर से SUV का लुक पहले से शार्प है, जिसमें नया dark chrome ग्रिल, क्वाड बीम LED हेडलैंप्स और कनेक्टेड tail-lamp बार दी गई है।

रंगों की बात करें तो इस बार नए शेड्स भी नज़र आएंगे, जैसे Mystic Sapphire, Hazel Blue और Dragon Red शामिल हुए हैं। इनमें ड्यूल टोन ऑप्शन भी हैं।

ये पढ़ें: Delhi की ज़हरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल? जानिए ₹20,000 से कम के Best Air Purifiers जो बदल देंगे घर की हवा

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

अंदर डुअल 12.3-इंच की कर्व्ड डिस्प्ले सबसे बड़ा अपडेट है। ये infotainment और ड्राइवर डिस्प्ले दोनों को जोड़ता है और NVIDIA powered ccNC cockpit सिस्टम पर चलता है। अब इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो (wireless Android Auto) और Apple CarPlay, 360° कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग और वेन्टीलेटेड सीट जैसे फीचर भी शामिल हैं।

कुल 70 से ज़्यादा कनेक्टेड कार फीचर Hyundai BlueLink के ज़रिए भी मिलते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Venue तीन इंजन विकल्पों में आयी है –

  • 1.2L पेट्रोल (83 PS, 5MT)
  • 1.0L टर्बो पेट्रोल (120 PS, 7DCT / 6MT)
  • 1.5L डीज़ल (116 PS, अब 6AT गियरबॉक्स के साथ)

Hyundai ने इस बार डीज़ल वेरिएंट में नया 6AT आटोमेटिक ट्रांसमिशन जोड़ा है, जो शहर के अंदर की सड़कों और हाईवे दोनों में स्मूद अनुभव देता है। इसके Drive Modes – Eco, Normal और Sport, आपको हर परिस्थिति में आराम देते हैं।

Level-2 ADAS से सेफ्टी अपग्रेड

नई Venue में अब Level 2 ADAS फीचर्स मिलते हैं, जैसे Forward Collision Assist, Lane Keeping Assist और Smart Cruise Control। साथ ही 6 airbags, ESC, Hill Start Assist और TPMS जैसी बेसिक सेफ्टी स्टैंडर्ड दी गई है।

कुल 33 स्टैंडर्ड और 65 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स इस बार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: सरकार की Bharat Taxi सर्विस लॉन्च, क्या Ola-Uber की टक्कर में सस्ती होगी ? कितना सुरक्षित रहेगा महिलाओं का सफर?

Venue N Line – थोड़ा अलग अंदाज़

स्पोर्टी वेरिएंट Venue N Line में लाल रंग में हाइलाइट्स, ट्विन टिप एग्जॉस्ट (twin-tip exhaust) और R17 एलाय व्हील्स के साथ 21 ADAS फीचर्स मिलते हैं।

N Line में वही 1.0L टर्बो इंजन है, लेकिन इसके इंटीरियर में रेड एक्सेंट्स और N बैजिंग इसे बाकी मॉडल्स से अलग पहचान देते हैं।

कीमत और वेरिएंट

नई Venue की कीमत ₹7.89 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है। आठ वेरिएंट्स और आठ कलर विकल्पों में उपलब्ध, यह SUV भारत में बनी है लेकिन दुनियाभर के 30 देशों में एक्सपोर्ट होती है। कंपनी के मुताबिक, Venue का यह वर्ज़न “Made in India, for the World” है

चूँकि Hyundai Venue अब भी उसी सेगमेंट में मौजूद है, इसीलिए पुराने प्रतिद्वंद्वी ही इसे टक्कर देंगे, जैसे Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Skoda Kylaq।

ये पढ़ें: Apple का सस्ता iPhone भी बनेगा ‘Pro’, iPhone 17e में आएगा वही फीचर जिसने सबका दिल जीता

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageCMF Watch 3 Pro लॉन्च: ₹6,999 में ChatGPT, GPS और 13 दिन बैटरी, जानें पूरी डिटेल

स्मार्टवॉच की दुनिया में आजकल हर ब्रांड लंबी फीचर लिस्ट दिखाता है, लेकिन असली सवाल यही है कि उनमें से आपके काम का क्या है। CMF ने अपनी नई Watch 3 Pro के साथ इसी जगह पर दांव लगाया है। यह वॉच भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है …

ImageOnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ जानें इसकी कीमतें

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है। खास बात ये है कि यह टैबलेट अब सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए भी तैयार किया गया है। स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.