Ikkis Trailer: अमिताभ बच्चन के पोते Agastya Nanda बने 21 साल के जांबाज़ हीरो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Maddock Films ने अपनी अगली फिल्म Ikkis का दमदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो और देश के सबसे युवा परम वीर चक्र (Param Vir Chakra) विजेता, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की कहानी पर आधारित है। निर्देशक श्रीराम राघवन इस फिल्म के ज़रिए उस सच्चे सैनिक को सलाम कर रहे हैं जिसने 21 साल की उम्र में अपने टैंक से दुश्मन के दस टैंक तबाह कर दिए थे और आख़िरी सांस तक पीछे नहीं हटा। ख़ास बात ये है कि इस फिल्म में लीड रोल अमिताभ बच्चन के नवासे अगस्त्य नंदा निभा रहे हैं।

Ikkis Trailer Release

“इक्कीस” फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है अरुण खेतरपाल के उस वादे से, जो उसने अपने देश से किया था – “अपने देश के लिए परम वीर चक्र लेकर लौटूंगा।” Agastya Nanda, जो अमिताभ बच्चन के पोते हैं, ने इस किरदार में दमदार परफॉर्मेंस दी है। उनके चेहरे पर जज़्बा और आंखों में दृढ़ता ट्रेलर में साफ़ नज़र आ रही है।

Ikkis Cast:

ये सिर्फ अगस्त्य नंदा ही नहीं, बल्कि Akshay Kumar की भतीजी Simar Bhatia की भी पहली फिल्म है और भी लीड रोल में हैं। वहीँ Dharmendra Lt. Col. M. L. Khetarpal यानि अरुण के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उनके अलावा Jaideep Ahlawat, Deepak Dobriyal, Sikandar Kher और Vivaan Shah भी इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

ट्रेलर में जंग के सीन, जोश से भरे डायलॉग्स और भावनात्मक पलों का शानदार संतुलन है। ये फिल्म सिर्फ एक युद्ध नहीं, बल्कि उस बेटे और सैनिक की कहानी है जिसने अपने देश के लिए सबकुछ कुर्बान कर दिया।

Ikkis दिसंबर 2025 में थिएटर में रिलीज़ होगी और उम्मीद है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा में देशभक्ति को बिना किसी प्रोपेगंडा के दिखाएगी।

Ikkis OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे फिल्म ऑनलाइन

फिल्म Ikkis का डिजिटल पार्टनर Amazon Prime Video होगा। यह Maddock Films और Prime Video के बीच हुए एक मल्टी-ईयर डील का हिस्सा है, जिसमें प्रोडक्शन हाउस की आने वाली कई बड़ी फिल्मों के राइट्स शामिल हैं।

हालांकि Ikkis OTT release date अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि थिएटर रिलीज़ के करीब 8 हफ्ते बाद, यानी जनवरी के आख़िर या फरवरी 2026 की शुरुआत में, फिल्म Prime Video पर स्ट्रीम हो जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

Imageजब धर्मेंद्र बने बॉलीवुड के असली हीरो – 10 फिल्में जो आज भी दिल छू लेंगी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 89 वर्षीय एक्टर को सांस लेने में तकलीफ़ के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था और वे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालांकि, उनके परिवार की ओर से बताया गया है कि स्थिति स्थिर है …

Image2026 स्मार्टफोन के लिए शानदार साल, लेकिन फोन खरीदना पहले से मुश्किल क्यों होगा?

2026 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बाहर से मज़बूत साल लगता है। टेक्नोलॉजी mature हो चुकी है, लेकिन उसकी कीमत भी अब साफ़ दिखने लगी है। फोन पतले हो रहे हैं, बैटरी बड़ी हो रही है और कैमरे पहले से ज़्यादा ताक़तवर हैं। इसके बावजूद भी इस साल में कई यूज़र्स को लगेगा कि बेहतर फोन …

Image‘25 साल में भारत बदल जाएगा…’ The Kerala Story 2 के ट्रेलर ने क्यों छेड़ी नई बहस?

‘The Kerala Story 2 – Goes Beyond’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। 2023 में आई पहली फिल्म की तरह इसका सीक्वल भी रिलीज़ से पहले चर्चा के केंद्र में आ गया है। कुछ दर्शकों ने इसे “हार्ड-हिटिंग” और “रियल स्टोरी” बताया, तो वहीं कई लोगों ने …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.