इन-डिस्प्ले कैमरा सेंसर के साथ Samsung Galaxy A8s हो सकता है अगले साल लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने हाल ही में चीन में एक इवेंट आयोजित किया था जहाँ Galaxy A6s और Galaxy A9s को लांच किया गया था। उसी इवेंट में यह भी घोषणा की थी की कंपनी जल्द ही Galaxy A8s को भी पेश करने की तैयारी कर रही है। हालाँकि अभी के लिए सैमसंग ने इस डिवाइस से जुडी कोई भी जानकारी आधिकारिक रूप से साझा नहीं की है लेकिन टीज़र में जो इमेज दिखी है उसमे यह सुनिश्चित है की नयी डिवाइस एक फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ पेश की जाएगी।

हमेशा से ही स्मार्टफोन मार्किट में नयी टेक्नोलॉजी को समय के साथ बदलते हुए देखा गया है जैसे Apple द्वारा नौच पेश किये जाने के बाद से ही लगभग सभी स्मार्टफोन मेकर नौच की तरफ झुकते हुए दिखाई पड़ते है लेकिन सैमसंग ने अभी भी इस से दुरी बनाई हुई है जिसके फलस्वरूप कंपनी ने बेतार स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के लिए नौच का इस्तेमाल ना करते हुए एक नया क्रिएटिव तरीका अपनाया है।

होगा इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा सेंसर?

कंपनी ने हाल ही में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का पेटेंट फाइल किया था जिसके बाद यह इन-डिस्प्ले कैमरा सेंसर की खबर आना यही संकेत देता है की कंपनी अब एक बिना बेज़ेल वाले स्मार्टफोन को पेश करने के लिए मन बना चुकी है। कंपनी ने एक और जानकारी शेयर की है, जिसमें यह बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी A8s स्मार्टफोन “first-time adoption” टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। हालाँकि अभी इस टेक्नोलॉजी के बारे में कोई ख़ास जानकरी नहीं मिल पाई है।

कांसेप्ट इमेज

टीज़र में दिखी इमेज में नौच के स्थान पर सिर्फ एक छेद दिखाई देता है जो उम्मीद के अनुसार फ्रंट कैमरा सेंसर ही हो सकता है। जहाँ आज के लिए नौच डिस्प्ले एक आम बात है सैमसंग फुल-डिस्प्ले के लिए नौच की जगह इन -डिस्प्ले कैमरा सेंसर पेश कर सकती है, जो नौच की तुलना में काफी कम जगह घेरेगा।

इसके अलावा Samsung Galaxy A8s से जुडी जो अफवाहे सामने आई है उनके अनुसार डिवाइस में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट, 3000mAh बैटरी और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो भी दिया जा सकता है।

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageस्मार्टफोन ट्रेंड 2019: कौन सी नयी टेक्नोलॉजी बनेंगी नया ट्रेंड?

2018 का पूरा साल नए ट्रेंड और कुछ बेहतरीन स्मार्टफोनों से भरा हुआ प्रतीत होता है जब भी हम सोचते है की यह एक परफेक्ट डिवाइस साबित हो सकती है तभी कोई स्मार्टफोन मेकर एक ऐसी टेक्नोलॉजी के साथ एक नयी डिवाइस पेश करता है की सीमायें फिर बदल जाती है। ड्यूल कैमरा सेटअप से …

ImageSamsung ने SDC 2019 में दिखाई एक और फोल्डेबल फोन की झलक: हो सकता है Galaxy Fold 2

Samsung Developer Conference 2019 इवेंट को San Jose Convention Center में आयोजित किया। इवेंट में कंपनी ने अपने एक नए फोल्डेबल फोन डिजाईन को शो-ऑफ किया जिसमे इस बार वर्टीकल डायरेक्शन में डिवाइस को फोल्ड किया गया है। देखने में ये डिजाईन आपको फ्लिप फोन की याद दिलवाता है। सैमसंग ने अभी इसके आधिकारिक रूप …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.