भारत में दौड़ेगी सौर ऊर्जा से चलने वाली Eva कार, मात्र 0.5 रुपये प्रति किलोमीटर का आएगा खर्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमत से जनता काफी परेशान है, और इलेक्ट्रिक कार लेने पर भी उसे चार्ज करने में काफी बिजली खर्च होती है, लेकिन क्या हो?, जब आपको न पेट्रोल के लिए पैसे खर्च करना पड़े और न ही बिजली के बिल पर। आपने बिलकुल सही पढ़ा है, जहां एक ओर दुनिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर आकर्षित हो रही है, वहीँ कुछ कम्पनियाँ सौर ऊर्जा से चलने वाली कारों पर काम कर रही है। इसी के चलते भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली Eva कार भी आने वाले कुछ सालों में लॉन्च की जा सकती है।

ये पढ़ें: Xiaomi 16 कैमरा सेटअप में होगा बड़ा उलटफेर

Bharat Mobility Global Expo 2025 में नजर आएगी सौर ऊर्जा से चलने वाली कार

हाल ही में सामने आयी जानकारी के अनुसार पुणे की एक Vayve Mobility नामक कंपनी एक ऐसी कार पर काम कर रही है, जो सौर ऊर्जा से चार्ज होगी। इसके पहले कंपनी ने साल 2023 में इस कार के प्री-प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट का अनावरण किया था, और अब कंपनी Bharat Mobility Global Expo 2025 में अपनी पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली कार को Eva के नाम से पेश करेगी।

Vayve Eva

ये आयोजन दिल्ली में होने वाला है, जहाँ इसके अतिरिक्त और भी नयी कारें देखने को मिलेगी। फीचर्स की बात करें तो इस कार में एक बार पूरी चार्ज होने पर 250 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, इस कार में प्रतिवर्ष सौर ऊर्जा द्वारा 3,000 किलोमीटर की रेंज मिलने की उम्मीद की जा रही है। फ़िलहाल इसकी मोटर और बैटरी से सम्बंधित अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

कंपनी के अनुसार इसमें होने वाला खर्च 0.5 रुपये प्रति किलोमीटर तक हो सकता है, जो भारत के लिए काफी किफायती है। इसमें हाई वोल्टेज पावरट्रेन का उपयोग किया गया है, जिससे फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, इसी के साथ मात्र 5 मिनट में ये कार को 50 किलोमीटर की रेंज तक चार्ज कर देती है। इस कार में स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, रिमोट मॉनिटरिंग और कार डायग्नोस्टिक्स जैसे अन्य फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।

इस कार को ख़ास उन परिवारों के लिए बनाया गया है, जो शहरों में रहते हैं, और कम खर्च में कार का सफर करना चाहते हैं, ख़ास कर जो लोग ऑफिस के लिए कार का सफर पसंद करते हैं। फ़िलहाल इसके बारे में इतनी ही जानकारी सामने आयी है, जल्द ही इससे सम्बंधित अन्य जानकारी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra में मिलेगा सीमलेस अपडेट फीचर, ऐसे करेगा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.