Infinix Hot 20 Play और Hot 20 5G भारत में लॉन्च, किफायती दामों में होंगे उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपने वादे को पूरा करते हुए Infinix ने अपनी HOT सीरीज़ को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ में Infinix Hot 20 Play और Hot 20 5G को पेश किया गया है। Infinix Hot 20 5G इस सीरीज़ का पहला ऐसा फोन है जो 12 5G Band सपोर्ट करेगा। यह दोनों फोन बहुत ही किफायती दामों में ग्राहकों के लिए जल्द ही उपलब्ध होंगे।

Infinix HOT 20 5G स्पेसिफिकेशन्स

HOT 20 5G फोन में हमें 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। इस LCD डिस्प्ले में ऊपर सेल्फी कैमरा के लिए नौच भी दी गयी है। फ़ोन MediaTek Dimensity 810 (6nm) प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही फ़ोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, सेकेंडरी AI कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें 5000mAh का दमदार बैटरी बैकअप 18W के फास्ट चार्जर के साथ मिलेगा।

Infinix HOT 20 Play स्पेसिफिकेशन्स

Infinix HOT 20 Play में चोट 20 के मुकाबले थोड़ी बड़ी डिस्प्ले है। इसमें स्क्रीन साइज़ 6.82 इंच है और ये एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इस फ़ोन में 8MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा, डिस्प्ले के बीचों-बीच मौजूद है। फ़ोन में 6000mAh की दमदार बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। इसके रियर कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP प्राइमरी रियर कैमरा, सेकेंडरी AI कैमरा के साथ मिलेगा। अन्य फीचरों में Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.1, GPS + GLONASS, USB Type-C पोर्ट और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद हैं।

Infinix HOT 20 Play, HOT 20 5G: कीमत और उपलब्धता

यदि Infinix HOT 20 Play की बात की जाये तो इस फोन की कीमत 8,999 रूपए है। इसे आप Flipkart से 6 दिसंबर से खरीद सकते हैं। ये 4 रंगो Luna blue, Fantasy Purple, Aurora Green और Racing Blue में उपलब्ध होगा।

Infinix HOT 20 5G की कीमत 11,999 रूपए होगी। यह फोन भी आपको 9 दिसंबर से Flipkart पर, तीन आकर्षक रंगों Space Blue, Blaster Green और Raching Black में मिलेगा।

Related Articles

Imagerealme 16x vs 15x: स्क्रीन और चिप वही हैं, तो ज़्यादा पैसे किस चीज़ के लिए?

realme 15x पिछले अक्टूबर में ₹16,999 की कीमत पर आया था। वहीँ realme 16x आज ₹27,999 पर आया है, और वो भी उसी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन में। इन दोनों फोनों में डिस्प्ले एक ही है, चिपसेट एक ही है, और बैटरी भी 7,000mAh की एक ही है। नए मॉडल के पास अपना बचाव है, और वो …

Imageभारत में लॉन्च हुआ 60MP फ्रंट कैमरा वाला, Infinix Zero 20, जानिए कीमत और फीचर्स

Infinix ने भारत में Infinix Zero 20 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। हालाँकि, फोन के लॉन्च को लेकर खबरें सितम्बर से ही शुरू हो गयी थीं। इस बजट फ्रेंडली फोन में आपको कई इंट्रेस्टिंग फीचर्स मिलेंगे। Infinix Zero 20 स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 60MP फ्रंट …

ImageInfinix Hot 12 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 10,000 से भी कम में लॉन्च हुआ

Infinix ने आज भारत में नया बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 12 लॉन्च किया है। फ़ोन में 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G37 चिपसेट और 6000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद है। ये स्मार्टफोन विश्व स्तर पर अप्रैल 2022 में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके इंडियन वैरिएंट के स्पेसिफिकेशन कुछ अलग हैं, जो आप यहां जान सकते …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

Discuss

Be the first to leave a comment.