Infinix Smart 5 होगा 6,000mah बैटरी के साथ 11 फरवरी को इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinx साल 2021 में इंडियन मार्किट में अपनी Smart 5 डिवाइस को लांच करने वाली है। कंपनी के द्वारा पेश किये गये टीज़र के अनुसार Smart 5 मार्किट में 11 फरवरी को पेश किया जायेगा जिसको फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा।

अपकमिंग Smart 5 स्मार्टफोन पिछले साल लांच किये गये Smart 4 Plus का एक अपग्रेड मॉडल है। अभी के लिए डिवाइस की कोई ख़ास जानकारी शेयर नहीं की गयी है लेकिन पोस्टर और टैग लाइन को देखते हुए फोन में बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी का दिया जाना कन्फर्म है।

Infinix Smart 5 के आपेक्षित फीचर

Infinix Smart 5 में आपको सामने की तरफ 6.82-इंच की HD+ (1600×720 पिक्सेल) रेज़ोलुशन वाली वाटर ड्राप डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ आपको 2GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio G25 चिपसेट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के विकल्प के साथ दी गयी है।

फोटोग्राफी की बात करे तो यहाँ पर सामने की तरफ आपको 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा 81-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू, ड्यूल लेंस के साथ दिया गया है। वही पीछे की तरफ आपको 13MP (प्राइमरी) + लो-लाइट सेंसर का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। दोनों ही कैमरा सेटअप LED फ़्लैश के साथ आते है।

अन्य कनेक्टिविटी विकल्प के तौर पर, ड्यूल 4G LTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS+GLONASS, और माइक्रो USB-पोर्ट के साथ-साथ यहाँ 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Infinix Smart 5 की सभी स्पेसिफिकेशन 7 फरवरी को कंपनी के द्वारा शेयर की जाएगी। उम्मीद यही है की फोन एक एंट्री लेवल फोन होगा जिसकी कीमत 6 से 8 हज़ार रुपए के बीच रखी जा सकती है।

Related Articles

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

ImageInfinix Smart 4 Plus HD+ डिस्प्ले और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ सिर्फ 6999 रुपए में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

साल 2020 में अपनी एंट्री लेवल डिवाइस के रूप में Infinix ने Infinix Smart 4 Plus को लांच कर दिया है। इन्फिनिक्स के आज लांच किये गये स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो सिर्फ 7,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। इसके अलावा यहाँ पर MediaTek चिपसेट, बड़ी डिस्प्ले भी …

ImageInfinix Band 5 हुआ हार्ट रेट सेंसर और वाटर रेसिस्टेंट बॉडी के साथ लांच: कीमत सिर्फ 1,799 रुपए

अगर स्मार्टबैंड की बात करे तो 2,000 रुपए से कम कीमत में हाल ही के दिनों में काफी अलग-अलग ऑप्शन देखने को मिलते है। इसी क्रम में होन्ग-कोंग बेस्ड Infinix ने इंडियन मार्किट में 1799 रुपए की कीमत में लांच कर दिया है। Infinix Band 5 में आपको हार्ट रेट सेंसर और वाटर-रेसिस्टेंट बॉडी दी …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageGalaxy S26 सीरीज़ 25 फरवरी को लॉन्च, Ultra मॉडल में बड़े बदलाव के संकेत

Samsung ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि उसका अगला बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 अब 25 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के सैन जोस में होगा और इसे भारत समेत दुनिया भर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 11:30 बजे शुरू होगा। इसी बीच, लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.