Infinix Smart 5 हुआ 6000mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Smart 5 लॉन्च कर दिया है। फोन को एंट्री लेवल सेगमेंट में पेश किया है जिसमे आपको HD+ बड़ी डिस्प्ले, Helio G25 चिपसेट, 2GB रैम और ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Infinix Smart 5 की कीमत

Smart 5 को मार्किट में 7,199 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। डिवाइस को आप 18 फरवरी से फ्लिप्कार्ट पर खरीद सकते है। फोन Morandi Gree, Purple, Obsidian Black और Aegean BLue कलर में पेश किया है।

Infinix Smart 5 के फीचर

फोन में आपको सामने की तरफ 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले 720×1600 रेज़ोलुशन और IPS पैनल के साथ मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर ओक्टा कोर MediaTek Helio G25 का इस्तेमाल किया है। Smart 5 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको ट्रिपल कैमरा देखने को मिलता है। 13MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ क्वैड LED फ़्लैश भी दी गयी है। सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए फोन  सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में वाई-फाई, ड्यूल 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 5 फोन में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सेंसर्स के लिए इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। फोन का डायमेंशन 165.4×73.4×8.75mm का है।

Infinix Smart 5 स्पेसिफिकेशन

मॉडल Infinix Smart 5 
डिस्प्ले 6.82-inch HD+ display, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर MediaTek Helio G25
रैम 2GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर XOS 7 UI, एंड्राइड 10 गो एडिशन
रियर कैमरा 13MP + लो लाइट सेंसर
सेल्फी कैमरा 8MP
बैटरी 6000mAh
सेंसर फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, G-सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कंपास
कनेक्टिविटी ड्यूल सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB पोर्ट
कीमत INR 7,199

 

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Infinix Smart HD 2021 हुआ 5000mAh बड़ी बैटरी और एंड्राइड 10 गो एडिशन के साथ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix Smart HD 2021 स्मार्टफोन को आज इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। डिवाइस को एंड्राइड 10 गो एडिशन सॉफ्टवेयर, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: Infinix …

ImageInfinix Smart 4 Plus HD+ डिस्प्ले और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ सिर्फ 6999 रुपए में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

साल 2020 में अपनी एंट्री लेवल डिवाइस के रूप में Infinix ने Infinix Smart 4 Plus को लांच कर दिया है। इन्फिनिक्स के आज लांच किये गये स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो सिर्फ 7,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। इसके अलावा यहाँ पर MediaTek चिपसेट, बड़ी डिस्प्ले भी …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.