Infinix Zero 8 हुआ 64MP क्वॉड कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix Zero 8 स्मार्टफोन को आज इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Infinix Zero 6 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है, जो पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था। डिवाइस को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, क्वैड रियर कैमरा सेटअप और हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन में डायमंड शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

Infinix Zero 8 की कीमत

Zero 8 की कीमत की बात करें, इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत IDR 3,799,000 (लगभग 19,200 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की सेल 31 अगस्त से शुरू होगी। अभी डिवाइस के इंडिया में लांच किये जाने से जुडी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Infinix Zero 8 के फीचर

Infinx के लेटेस्ट Zero 8 में आपको सामने की तरफ 6.85-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G90T चिपसेट को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलती है जिसको माइक्रोSD कार्ड के साथ 256GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 64MP Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP के मैक्रो सेंसर, डेप्थ सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के 48MP + 8MP का फ्रंट फेसिंग ड्यूल कैमरा सेंसर सेटअप दिया गया है।

डिवाइस आपको एंड्राइड 10 पर रन करती हुई मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए यहाँ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, USB C पोर्ट, और FM रेडियो आदि शामिल किये गये है। चार्जिंग के लिए फोन में 4500mAH की बड़ी बैटरी 33W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।

Infinix Zero 8 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Infinix Zero 8
डिस्प्ले 6.85-इंच FHD+ डिस्प्ले, 1080×2220 रेज़ोलुशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट
प्रोसेसर MediaTek Helio G90T ओक्टा-कोर प्रोसेसर
रैम 8GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
रियर कैमरा 64MP + 8MP + 2MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 48MP + 8MP
अन्य 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी 4000mAh, 33W फ़ास्ट चार्जिंग
इंडिया प्राइस

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageInfinix Zero 8i हुआ ड्यूल फ्रंट कैमरा, 8GB रैम और 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix Zero 8i स्मार्टफोन को आज इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Infinix Zero 6 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है, जो पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था। डिवाइस को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोन में डायमंड …

ImageInfinix Smart 5 हुआ ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Smart 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स देखने से साफ़ है की ये एक एंट्री-लेवल या बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। सिंगल रैम …

ImageMotorola Edge 70 Pro लॉन्च: बड़ी बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले के साथ, लेकिन कुछ कटौती भी

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mototrola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। पिछले Edge 60 Pro के मुकाबले इस बार कंपनी ने कुछ ज़रूरी सुधार किए हैं, जैसे ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज़ स्टोरेज और बड़ी बैटरी। हालांकि, इसके साथ कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। इस बार फोन में टेलीफोटो कैमरा …

ImageInfinix GT 50 Pro लॉन्च: ट्रिगर बटन और RGB डिज़ाइन वाला गेमिंग फोन, 6500mAh बैटरी के साथ कीमत चौंकाएगी

Infinix ने अपना नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आप अपने फोन में सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं, बल्कि कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस, ट्रिगर बटन और यूनिक डिज़ाइन चाहते हैं, तो यह फोन आपकी लिस्ट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.