Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली भावना छेड़े।
सीधे शब्दों में कहें, तो अब आप अपनी आवाज़ को Robot, Alien या Chipmunk में बदलकर भेज सकती हैं, लेकिन आपकी टोन, भावनाएं और बोलने का तरीका वैसा ही बना रहेगा। यह फीचर अब भारत में भी रोलआउट हो चुका है और इसमें कुल 8 अलग-अलग voice filters मिलते हैं।
कैसे काम करता है ये फीचर?
इसे इस्तेमाल करना उतना ही आसान है जितना एक साधारण voice note भेजना। DM खोलें, माइक्रोफोन पर टैप करें और रिकॉर्डिंग शुरू करें। बीच में ही आपको voice effects का ऑप्शन मिलेगा, जहां से आप अलग-अलग इफेक्ट्स को रियल टाइम में सुन सकती हैं।
एक बार इफेक्ट चुन लिया, तो वही आपके मैसेज के साथ चला जाएगा और सामने वाले को भी पता रहेगा कि आपने कौन सा इफेक्ट इस्तेमाल किया है। दिलचस्प बात ये है कि अगर आपको किसी का voice effect पसंद आता है, तो आप उसी स्टाइल में जवाब भी दे सकती हैं।

नया क्या है, और क्यों मायने रखता है?
Voice filters कोई नई चीज़ नहीं हैं, Snapchat और TikTok पहले से ये कर रहे हैं। लेकिन Instagram इसे सीधे DMs में लाकर बातचीत को ज़्यादा पर्सनल और मज़ेदार बना रहा है। खासकर उन यूज़र्स के लिए जो टेक्स्ट की जगह वॉइस नोट्स का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं, ये फीचर बातचीत का तरीका बदल सकता है।
हालांकि, इसी के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है। Meta ने हाल ही में Instagram DMs से end-to-end encryption हटाने की बात कही है, जिससे प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ी है। ऐसे में, जहां एक तरफ प्लेटफॉर्म चैट को मजेदार बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
AI Voice Effects एक छोटा लेकिन स्मार्ट अपडेट है, जो Instagram को सिर्फ एक सोशल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक ज़्यादा प्रभावित मैसेजिंग ऐप बनाने की दिशा में ले जाता है। अगर आप DMs में एक्टिव रहती हैं, तो ये फीचर आपकी चैटिंग को थोड़ा और मज़ेदार ज़रूर बना देगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































