मनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram Reorder Grid फीचर – सोचिए, पिछले साल किसी ट्रिप की या किसी ख़ास मौके की एक कमाल की फोटो आपने पोस्ट की थी, जो आपकी सबसे फेवरेट पोस्ट में से एक थी। लेकिन आज कोई आपकी प्रोफाइल खोलता है, तो वो फोटो कहीं नीचे, स्क्रॉल-दर-स्क्रॉल छुपी पड़ी रहती है। अब तक Instagram profile grid पर यही मजबूरी थी, जो सबसे नया, वही सबसे ऊपर दिखता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Meta आख़िरकार वो फीचर ले आया है जिसकी यूज़र्स सालों से मांग कर रहे थे – ‘Reorder Grid’। इसकी मदद से आप अपनी कोई भी पोस्ट उठाकर ग्रिड में जहां मन करे, वहां सजा सकते हैं और इसके लिए न कोई पोस्ट डिलीट करनी है, न दोबारा अपलोड। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ये काम कैसे करता है और आपके लिए क्यों ख़ास है।

ये पढ़ें: Meta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram profile grid अब आपकी मर्ज़ी चलेगी, तारीख की नहीं

अब तक आपकी प्रोफाइल का पूरा लुक तारीख तय करती थी, यानि सबसे लेटेस्ट पोस्ट अपने आप ऊपर और बाकी पीछे पीछे सब लेटेस्ट डेट के अनुसार ही शो होता था। नए फीचर Reorder Grid ने अब यही कंट्रोल आपके हाथों में दे दिया है।

Meta ने इस फीचर को 8 जून 2026 को दुनियाभर में रोलआउट करना शुरू किया। और ये उन गिने-चुने फीचर्स में है जिन्हें यूज़र्स सबसे ज़्यादा मांगते आए हैं। अब आपकी प्रोफाइल आपकी कहानी, आपके अपने अंदाज़ में कहेगी।

Instagram Reorder Grid फीचर के साथ ग्रिड का ऑर्डर कैसे बदलें?

बस ये स्टेप्स फॉलो कीजिए:

  1. अपनी Instagram प्रोफाइल खोलें।
  2. ग्रिड में किसी भी पोस्ट पर देर तक दबाकर रखें (press and hold)।
  3. स्क्रीन पर एक पॉप-अप मेनू खुलेगा, जिसमें आपको ‘Reorder Grid’ का नया ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप कीजिए।
  4. अब बस अपनी पोस्ट को ड्रैग करके जहां चाहें, वहां ड्रॉप कर दीजिए।
  5. मनपसंद क्रम सेट होते ही बदलाव सेव कर दीजिए।

सेव करते ही ये बदलाव तुरंत लाइव हो जाते हैं।

आपकी पुरानी पोस्ट में नहीं होगा कोई बदलाव

अब आपके मन में एक सवाल ज़रूर आ रहा होगा कि ग्रिड दोबारा दूसरे क्रम में लगाने से कहीं लाइक्स या कमेंट्स तो नहीं चले जाएंगे? तो बेफिक्र रहिए।

ये फीचर सिर्फ इतना बदलता है कि आपकी पोस्ट प्रोफाइल पर किस क्रम में दिखें। आपकी असली पब्लिशिंग डेट, कैप्शन, कमेंट्स, लाइक्स और एंगेजमेंट, सब वैसे का वैसा रहता है। मतलब आपकी पुरानी पोस्ट्स पर की गयी मेहनत कहीं से भी खराब नहीं होती, बस उसे सजाने का तरीका आपके हाथ आ जाता है।

Instagram Reorder Grid किसके लिए सबसे बड़ी राहत है?

वैसे तो ये हर किसी के काम का फीचर है, पर अगर आप क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर हैं या कोई छोटा बिज़नेस चलाते हैं, तो ये फीचर आपके लिए किसी राहत से कम नहीं।

आपकी प्रोफाइल ही तो आपका विज़िटिंग कार्ड है। अब आप अपनी सबसे दमदार फोटो, कोई ख़ास कैंपेन या अपना बेस्ट काम को Instagram profile grid में सबसे ऊपर दिखाना चाहते हैं, या अपनी ऑडियंस को पहली ही नज़र में इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो Reorder Grid के साथ अब ये संभव हैं। और अगर आप अपनी फीड को थीम या कलर के हिसाब से सेट करना पसंद करते हैं, तो आपके लिए तो ये पूरा खेल ही बदल देगा।

क्या ये फीचर फ्री है?

जी हाँ! Instagram Reorder Grid पूरी तरह फ्री है, सबके लिए। हाल ही में भारत में Instagram Plus सब्सक्रिप्शन आया है, जो ₹299 हर महीने में मिलता है, लेकिन ये फीचर उसका हिस्सा नहीं है।

इस पेड प्लान में प्रोफाइल पर छह पोस्ट तक पिन करना, कस्टम ऐप आइकन, बायो फॉन्ट और Story के डीटेल्ड इनसाइट्स जैसी चीज़ें मिलती हैं। लेकिन Instagram profile grid का क्रम बदलना तो आपके लिए मुफ़्त है।

ये पढ़ें: WhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

कुल मिलाकर, Instagram अब आपको अपनी पहचान अपने अंदाज़ में पेश करने की पूरी आज़ादी दे रहा है। तो बताइए, अपनी ग्रिड में सबसे ऊपर कौन-सी पोस्ट सजाएंगे आप?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageVivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी, भारत में जल्द होगी वापसी, जानें कब आ सकता है फोन

Vivo ने आखिरकार भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी का इशारा दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में X पर Vivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी किया, जो इस फोन की भारत में एंट्री की पहली आधिकारिक पुष्टि है। भारत में S-सीरीज़ का पिछला फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था, यानी …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products