Instagram Reposting का नया ट्रेंड: अब पोस्ट शेयर करना हुआ और भी आसान!

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए हाल ही में कुछ बड़े अपडेट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है – Instagram Repost Button की। Meta ने इसे इंस्टाग्राम का एक game-changing फीचर बताया है, जहां अब यूज़र्स बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप या स्क्रीनशॉट के, किसी भी पब्लिक रील या पोस्ट को सीधे अपने प्रोफाइल से शेयर कर सकते हैं।

ये पढ़ें: PF withdrawal online process: सिर्फ 3 दिन में PF अकाउंट से पैसा सीधे बैंक में! जानिए ये ऑनलाइन ट्रिक

Instagram Repost Feature क्या है?

How to repost on Instagram जानना अब बेहद आसान हो गया है। इस नए फीचर की मदद से आप किसी भी पोस्ट या रील को एक क्लिक में अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे करें तो, इसका तरीका हम नीचे बता रहे हैं।

Instagram Repost

Instagram Repost करने का तरीका:

  • किसी भी पब्लिक Reel या Post के नीचे दिए गए repost icon पर टैप करें।
  • अगर आप चाहें तो एक छोटा सा कैप्शन या नोट भी इसमें जोड़ सकते हैं।
  • फिर ‘Save’ पर टैप करें और बस आपका repost हो जायेगा।

इससे कंटेंट क्रिएटर्स को भी काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि कोई भी अगर Instagram Reposting करेगा, तो उसके ज़रिये उनका कंटेंट नए ऑडियंस तक पहुंच सकता है, भले ही वे उन्हें फॉलो न करते हों।

ये पढ़ें: Spotify यूज़र्स को झटका! भारत में अब महंगा हुआ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, जानें नए रेट्स

Instagram Map Feature क्या है?

ये एक और नया फीचर पेश किया गया है। Instagram map feature यूज़र्स को अपने दोस्तों या पसंदीदा क्रिएटर्स की लोकेशन के आधार पर पोस्ट्स और रील्स देखने की सुविधा देता है। अब आप जान सकते हैं कि कौन किस जगह क्या पोस्ट कर रहा है। लेकिन ये फीचर फिलहाल अमेरिका में ही उपलब्ध है, हालांकि जल्द ही दुनियाभर में इसे कंपनी रोल आउट करेगी।

Instagram Friends Tab in Reels

Instagram Reels में एक नया Friends tab भी जोड़ा गया है जिसमें आप देख सकते हैं कि आपके दोस्त किन Reels को like, comment या repost कर रहे हैं। ये फीचर आपके social content discovery को और मज़ेदार बनाता है।

Instagram को क्यों करना पड़ रहा आलोचना का सामना?

हालांकि Instagram new updates ट्रेंड हो रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर आलोचना भी हो रही है। कई यूज़र्स का कहना है कि Instagram अब TikTok और Twitter की नकल कर रहा है। पहले Stories (Snapchat), फिर Reels (TikTok), और अब Reposts (Twitter/X)।

Instagram का नया reposting tool न सिर्फ कंटेंट शेयरिंग को आसान बनाता है, बल्कि क्रिएटर्स को भी इससे और ज़्यादा इंगेजमेंट मिलेगी। हालांकि इसकी तुलना TikTok से हो रही है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ये फीचर इंस्टाग्राम के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर बन सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़ि

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageInstagram का नया फीचर: अब पोस्ट के बाद भी comment बदल सकेंगे

Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जो रोज़ ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अब यूज़र्स और क्रिएटर अपने पोस्ट किए गए कमेंट को एडिट कर सकते हैं, यानि अगर आपसे कोई typo हो गया या कुछ बदलना है, तो उसे बाद में ठीक किया जा …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageInstagram का नया AI फीचर: अब आपकी आवाज़ बनेगी Robot या Alien जैसी, चैटिंग होगी और मज़ेदार

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.