iPhone 15 सीरीज़ में मिलेगी Curved Edges, लॉन्च से पहले लीक हुई फोन की डिज़ाइन डिटेल्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple, iPhone 14 के बाद अब अपनी अगली सीरीज़, iPhone 15 को इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकता है। हालाँकि, अभी iPhone 15 को लॉन्च करने के लिए बहुत समय बचा है, लेकिन फोन के सम्बन्ध में अफवाहें और लीक पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। इस नवीनतम iPhone 15 सीरीज़ में चार संभावित मॉडल, iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। अभी थोड़े समय पहले एक लीक के माध्यम से पता चला था कि, कंपनी ने इस बार iPhone 15 Pro और 15 Pro Max में स्टेनलेस स्टील के बजाय टाइटेनियम फ्रेम का प्रयोग किया है। लीक में यह भी पता चला था कि, इस बार इन नए मॉडल्स में टाइप-सी पोर्ट को भी शामिल किया है। अब फिर से iPhone 15 के डिज़ाइन को लेकर कुछ लीक हमारे सामने आई हैं।

यह भी पढ़े :-iPhone 15 और iPhone 15 Plus, हो सकते हैं सबसे किफ़ायती iPhone

iPhone 15 की डिज़ाइन में हुए हैं यह बदलाव (लीक)

टिपस्टर ShrimpApplePro ने iPhone 15 की डिज़ाइन के संबंध में खबर दी है। टिपस्टर के अनुसार, iPhone 15 और iPhone 15 Pro मॉडल में curved edges होंगे। टिपस्टर ने इस बात की ओर ध्यान देने के लिए कहा है कि, iPhone 15 सीरीज़ में curved edges होंगे, लेकिन कर्व्ड डिस्प्ले नहीं होगी।

साथ ही, iPhone 15 लाइनअप के चारों डिवाइस की डिस्प्ले iPhone 14 की डिस्प्ले के सामान ही होगी। हालाँकि, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में बहुत पतले बेज़ेल्स होने की बात कही गई है, इसलिए फोन का फुट प्रिंट iPhone 14 मॉडल की तुलना में थोड़ा छोटा हो सकता है। दूसरी ओर, iPhone 15 मॉडल में नए पेश किए गए डायनेमिक आइलैंड को फीचर के होने की सम्भावना है, जो कि iPhone 14 प्रो मॉडल की एक ख़ास विशेषता थी।

iPhone 15 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़े :-OnePlus टैब : “Aries” कोडनेम से भारत में शुरू हुई OnePlus टैब की टेस्टिंग, जानिए कब होगा लॉन्च

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageiPhone SE 4 के मुख्य लीक हुए, डिज़ाइन में दिखेंगे बड़े बदलाव

Apple की नयी iPhone 14 सीरीज़ की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई है और खबर आयी है कि कंपनी अपने लेटेस्ट अफोर्डेबल iPhone मॉडल पर काम कर रही है। हाल ही में Apple कैलिफ़ोर्निया में iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max और iPhone 14 Plus को लॉन्च किया है। इस बार …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के सभी फोनों में दे सकता है दोगुनी स्टोरेज

Apple के लॉन्च में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं और ऐसे में लॉन्च से ठीक पहले iPhone 13 सीरीज़ से जुड़ी कुछ मुख्य जानकारी लीक हो गयी है। इस सीरीज़ में काफ़ी अपग्रेड हमें देखने को मिल सकते हैं, लेकिन इनमें से एक मुख्य है, फोनों में बढ़ती स्टोरेज की मांग, जिसका समाधान …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.