हर साल फेस्टिव सीज़न में iPhone के दाम गिरते ही चर्चाएं तेज हो जाती हैं। लोग महीनों से इंतज़ार करते हैं कि कब सही कीमत पर अपना iPhone का सपना सच किया जाये। इस बार Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival, दोनों ही ऑनलाइन शॉपिंग साइटों पर best iPhone deals देखने को मिल रही हैं। अगर आपको सबसे प्रीमियम मॉडल की भी तलाश है, तो iPhone 16 Pro Max Flipkart पर Big Billion Days 2025 में काफी अच्छे आकर्षक ऑफर के साथ मिल रहा है।
Flipkart ने iPhone 16 सीरीज़ पर धांसू डील्स निकाली हैं। iPhone 16 का बेस वेरिएंट, जिसकी कीमत ₹79,999 है, बैंक ऑफर के साथ सिर्फ ₹51,999 में आपको मिल सकता है। यानि इस फोन पर पूरे ₹28,000 की बचत। ये फोन A18 चिपसेट और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ आता है। लेकिन इससे भी बड़ी और आकर्षक डील है Max वर्ज़न पर।
ये पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2025: धुआंधार सेल, OnePlus 13 और iPhone 15 सबसे सस्ते दाम पर
सबसे बड़ी डील iPhone 16 Pro और 16 Pro Max पर है। iPhone 16 Pro का MRP ₹1,19,900 है, लेकिन iPhone 16 Pro flipkart big billion days sale में सिर्फ ₹69,900 में इस त्यौहारों के मौसम पर आप खरीद सकते हैं। वहीं iPhone 16 Pro Max ₹1,44,900 से घटकर ₹89,900 में आपको मिलेगा। यानि इस फोन पर आप ₹55,000 तक बचा सकते हैं। ये दोनों ही मॉडल ProMotion OLED डिस्प्ले और A18 Pro चिपसेट के साथ आते हैं।

Amazon भी पीछे नहीं है। iPhone 15 Amazon Sale में 50,000 से भी कम में उपलब्ध है। ये फोन पहले ही काफी कम कीमत ₹69,900 में मिल रहा था। लेकिन Great Indian sale के दौरान इसकी कीमत सिर्फ ₹46,999 रह गयी है। इस फ्लैगशिप फोन में आपको 6.1-इंच OLED स्क्रीन और A16 Bionic चिपसेट जैसे दमदार फीचर मिलते हैं।
अगर आप कंफ्यूज हैं कि इस बार कौन सा iPhone खरीदें, तो ये डील्स आपके इस प्रश्न – Which iPhone to buy in 2025 festive sale का जवाब काफी आसान कर देती हैं। और ये जवाब iPhone 16 Pro सीरीज़ या iPhone 15 हो सकता है।
याद रहे कि ये ऑफर्स 23 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि Flipkart Plus और Amazon Prime मेंबर्स को एक दिन पहले ही एक्सेस मिल जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।