iPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं ताकि आप आसानी से तय कर सकें कि यह डील आपके लिए सही है या नहीं।

ये पढ़ें: अप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2026 India

कीमत और ऑफर्स: कितना सस्ता मिल रहा है?

Apple ने iPhone 17 Pro Max को भारत में ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था (256GB वेरिएंट)। लेकिन अभी Vijay Sales पर यह ₹1,45,490 में लिस्टेड है, यानी सीधा ₹4,410 का डिस्काउंट मिल रहा है।

इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर्स का फायदा उठाते हैं तो ₹4,500 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद इस फोन की इफेक्टिव कीमत ₹1,40,990 तक आ जाती है। यानी कुल मिलाकर ₹8,910 तक की बचत।

इसके अलावा, आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके कीमत और कम कर सकते हैं, हालांकि इसकी वैल्यू आपके डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

iPhone 17 Pro Max

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले: क्या मिलता है इतना पैसा देकर?

iPhone 17 Pro Max में Apple का A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो इसे काफी पावरफुल बनाता है। हैवी मल्टीटास्किंग हो या Genshin Impact जैसे गेम—फोन बिना किसी दिक्कत के स्मूद चलता है। साथ ही, वॅपर कूलिंग सिस्टम इसे ज्यादा गर्म होने से बचाता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9-इंच का OLED पैनल मिलता है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कलर्स काफी ब्राइट और शार्प हैं, जिससे वीडियो देखना और स्क्रॉलिंग करना दोनों शानदार लगता है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: भारत में इस महीने आ रहा vivo का नया फोन, बैटरी और परफॉर्मेंस को लेकर बड़ी जानकारी

कैमरा और बैटरी: रोजमर्रा में कितना भरोसेमंद?

फोन में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिलता है—प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और 4x टेलीफोटो। खासकर वीडियो रिकॉर्डिंग में इसका आउटपुट काफी कंसिस्टेंट और प्रो-लेवल लगता है। सेल्फी के लिए 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर आराम से एक दिन से ज्यादा चल जाता है, चाहे आप गेमिंग करें या वीडियो स्ट्रीमिंग। इसके साथ USB-C और MagSafe सपोर्ट भी मिलता है।

अगर आप प्रीमियम iPhone लेने की सोच रहे हैं और थोड़ा डिस्काउंट भी चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max पर चल रही यह डील आपके लिए सही मौका हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImagePOCO X8 Pro Max Hands-On: 9000mAh बैटरी और दमदार परफॉरमेंस का कॉम्बो

POCO X8 Pro Max, POCO की नई X8 सीरीज़ का सबसे पावरफुल डिवाइस है, और पहली नज़र में ही लगता है कि कंपनी भारत में X सीरीज़ की भूमिका को थोड़ा बदल रही है। अब तक POCO की F सीरीज़ परफॉरमेंस पर आधारित हाई एन्ड सेगमेंट को संभालती थी, जबकि X सीरीज़ उससे थोड़ा नीचे …

ImageiPhone 16 पर अब तक की सबसे तगड़ी डील! Flipkart पर ₹45,000 तक की बचत का मौका

अगर आप Apple iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यही लेटेस्ट iPhone मॉडल खरीदने का सबसे अच्छा मौका है। Flipkart पर iPhone 16 और iPhone 16 Plus मॉडलों पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने से पहले इन फोनों की कीमतों में भारी …

ImageiPhone 17 Pro और Pro Max लॉन्च: नया डिज़ाइन, तीनों 48MP कैमरे और अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

Apple की iPhone 17 series का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया। इस बार के iPhones कई बड़े अपग्रेड लेकर आए हैं, खासकर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। पिछले साल की iPhone 16 Pro सीरीज़ में Camera Control key और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम मुख्य आकर्षण थे। लेकिन इस बार Apple ने न केवल …

ImagePixel 9 Pro Fold और Pixel 9 पर Flipkart Big Billion Days 2025 में अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट

Flipkart और Amazon Sale आज से शुरू हो चुकी हैं। त्योहारों का मौसम भी भारत में अब बढ़ते जाने वाला है। इस बार इन ऑनलाइन सेल्स में स्मार्टफोनों पर काफी आकर्षक डील उपलब्ध होंगी। Flipkart Big Billion Days 2025 Sale जो 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है, उसमें Google Pixel फोनों पर सबसे आकर्षक …

Discuss

Be the first to leave a comment.