iPhone 18 Pro की टेस्टिंग शुरू, क्या Apple कैमरा गेम बदलने वाला है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सितंबर अभी दूर है, लेकिन टेक दुनिया में iPhone 18 Pro की चर्चा ने पहले ही गर्मी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को प्रोडक्शन टेस्टिंग स्टेज में डाल दिया है। यानि कंपनी अब सिर्फ प्लानिंग नहीं, बल्कि असली तैयारी में जुट चुकी है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक एक साथ लॉन्च होंगे ये सभी महत्वपूर्ण फोन

क्या बदलेगा इस बार?

लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro में 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो iPhone 17 सीरीज़ के 18MP कैमरे से बड़ा अपग्रेड होगा। कहा जा रहा है कि यह कैमरा छोटे Dynamic Island के अंदर फिट किया जाएगा। Face ID मॉड्यूल की पोज़िशनिंग में भी बदलाव संभव है।

सबसे बड़ी चर्चा कैमरे के “mechanical variable aperture” को लेकर है। यह फीचर आखिरी बार Galaxy S9 जैसे फोनों में देखा गया था। आसान भाषा में समझें तो कैमरा रोशनी के हिसाब से खुद अपना अपर्चर एडजस्ट करेगा, यानि कम रोशनी में ज़्यादा लाइट, तेज़ रोशनी में कम। इससे नेचुरल बोकेह और बेहतर डिटेल मिल सकती है।

ये पढ़ें: ₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

अंदर क्या खास होगा?

रिपोर्ट्स बताती हैं कि Pro मॉडल्स में 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट मिलेगा, जो कि Apple का अब तक का सबसे एडवांस्ड प्रोसेसर। साथ ही दूसरी पीढ़ी का C2 5G मॉडेम भी शामिल हो सकता है, जो mmWave सपोर्ट करेगा।

डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.27-इंच और Pro Max में 6.86-इंच LTPO 120Hz पैनल मिलने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि बेस iPhone 18 मॉडल संभवतः 2027 में आएगा, जबकि 2026 लाइनअप में Pro मॉडल्स और Apple का पहला foldable iPhone शामिल हो सकता है।

डिज़ाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है, लेकिन Apple इंटरनल अपग्रेड्स पर ज़्यादा फोकस करता दिख रहा है।

अब सवाल यही है कि क्या Apple इस बार कैमरा टेक्नोलॉजी में सच में बड़ा कदम उठाने वाला है, या यह सिर्फ एक सधा हुआ अपग्रेड होगा? सितंबर 2026 तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

ImageApple बदल रहा है गेम! iPhone 18 Pro Max में मिलेगी जबरदस्त बैटरी और नया डिजाइन

Apple का अगला फ्लैगशिप अभी लॉन्च से करीब सात महीने दूर है, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। ताज़ा सप्लाई-चेन रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि Apple इस बार सिर्फ कैमरा या डिज़ाइन नहीं, बल्कि बैटरी लाइफ पर भी बड़ा दांव खेलने वाला …

ImageiPhone 18 में कैमरा बदल सकता है, कीमत को लेकर भी नई तस्वीर सामने आई

iPhone 18 सीरीज़ अभी लॉन्च से कई महीने दूर है, लेकिन इसके बारे में चर्चा अभी से तेज़ हो चुकी है। वजह सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि वो संतुलन है जिसे Apple हर बार साधने की कोशिश करता है, यानि नई टेक्नोलॉजी देना, लेकिन कीमत को बहुत ज़्यादा डरावना न बनने देना। हालिया रिपोर्ट्स में …

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

ImageiPhone 18 अगले साल नहीं आएगा, क्या Apple का नया प्लान सब बदल देगा?

Apple फिर कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। अगले साल कंपनी अपनी पारंपरिक लॉन्च स्ट्रैटेजी को पूरी तरह बदलने वाली है। इसकी वजह और कुछ नहीं, बल्कि iPhone Fold है। जी हां, जिस foldable iPhone का इंतज़ार सालों से किया जा रहा था, वो अब iPhone 18 से भी पहले आने वाला है। लेकिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.