iQOO 12 की सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही iQOO 13 को Snapdragon Elite चिपसेट के साथ लॉन्च करने वाली है, रिपोर्ट्स के अनुसार इस चिपसेट को 21 से 23 अक्टूबर के बीच पेश किया जाएगा, और iQOO 13 महीने के आखिर या नवंबर की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो सकता है। आगे iQOO 13 इंडिया लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: vivo Y300 Plus 5G धांसू फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत जान हो जायेंगे हैरान
iQOO 13 इंडिया लॉन्च की तारीख (एक्सक्लूसिव)
हालांकि हम सभी को इसके ग्लोबल लॉन्च का इंतजार है, क्योंकि हर बार की तरह कम्पनी इसे भी भारत में पेश करेगी। हमारे भरोसेमंद साथी “Yogesh Brar” के अनुसार iQOO 13 इंडिया रिलीज की तारीख 5 दिसंबर हो सकती है, इससे पहले एक नजर iQOO 13 स्पेसिफिकेशंस पर डालते हैं।
iQOO 13 स्पेसिफिकेशंस (अपेक्षित)
फ़ोन में BOE का लेटेस्ट 6.7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें Supercomputing Q2 चिप को शामिल किया जायेगा। फ़ोन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल IMX826 (2x) टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद की जा सकती है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। ये 6100mAh बैटरी और 100W PPS और PD चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इन सब के अतिरिक्त इसमें एक नयी Halo Light देखने को मिल सकती है, जिसकी जानकारी हाल ही में Weibo पर साझा की गयी थी।
बात करें कीमत की तो इसका 256GB वैरिएंट 55,000 रूपए और 512GB वैरिएंट 60,000 रूपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है, हालॉंकि ये कंपनी द्वारा साझा की गयी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन जैसे जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक होगी इससे सम्बंधित अन्य जानकारी सामने आ सकती है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।