8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी।

iQOO 15T का डिज़ाइन काफी हद तक iQOO 15 जैसा होगा, लेकिन इसमें Azure Cloud रंग मिलेगा, जिसके रियर पैनल पर बादलों जैसा पैटर्न दिया गया है। कंपनी इसे एक प्रीमियम दिखने वाले डिज़ाइन के साथ पेश कर रही है।

ये पढ़ें: Apple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

iQOO 15T

क्या होगा खास?

iQOO 15T में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर चलेगा। इसमें 12GB और 16GB LPDDR5X Ultra रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। चूँकि ये MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट है, तो यहां आपको परफॉरमेंस में कोई शिकायत नहीं होने वाली है।

इसके अलावा इसमें 6.82 इंच की 2K+ BOE Q10+ LTPO AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 144Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट, HDR10+, 1.07 अरब रंग, DCI-P3 कलर गैमट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 2592Hz PWM डिमिंग सपोर्ट कर सकती है।

अच्छी फोटोग्राफी चाहने वालों को भी शायद ये निराश नहीं करेगा। सामने आयी लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 200MP मुख्य कैमरा OIS के साथ मिल सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा आने की भी सम्भावना है।

बैटरी भी इस फोन की बड़ी हाईलाइट है। iQOO 15T में 8000mAh बैटरी मिलने की बात सामने आई है, जो 100W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

ये पढ़ें: OnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 240Hz डिस्प्ले की चर्चा

बाकी फीचर्स

फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Fi ऑडियो मिल सकते हैं। यह IP68 + IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बचाव भी देगा।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और NFC जैसे विकल्प मिलेंगे। फोन का वज़न करीब 216 ग्राम और मोटाई 8.25mm हो सकती है। चीन के बाद इस फोन के भारत में लॉन्च होने की भी काफी संभावनाएं हैं, हालांकि इसके लेकर अभी कंपनी ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये पढ़ें: Top 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products