iQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • BIS पर दिखे मॉडल I2606 को IMEI डेटाबेस में iQOO 16R और मलेशिया में iQOO 16s नाम मिला है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 15R जितनी 6.59-इंच की 165Hz स्क्रीन और 10,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है।
  • iQOO 15R आज अपनी लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा बिक रहा है।

iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। पिछली बार भी जनवरी में चीन में आया Z11 Turbo फरवरी में भारत में iQOO 15R के नाम से आया था।

यानी 16R में आपको Neo 12 की 6.83-इंच वाली बड़ी स्क्रीन नहीं, बल्कि 15R जैसी 6.59-इंच की कॉम्पैक्ट स्क्रीन मिल सकती है। लेकिन इसकी बैटरी 15R की 7,600mAh से बढ़कर 10,000mAh तक जा सकती है। हालांकि इसके लिए आपको 2027 की शुरुआत तक रुकना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इसमें कौन से स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं और भारत में इसकी क्या कीमत होने के आसार हैं।

ये पढ़ें: 9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

टेबल पर रखे iQOO 15R की 6.59-इंच AMOLED स्क्रीन, iQOO 16R में भी इसी साइज़ की स्क्रीन मिल सकती है

iQOO 16R स्पेसिफिकेशन (संभावित)

लीक के अनुसार ये Qualcomm ने नए प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो कि अभी लॉन्च नहीं हुआ है।

स्पेसिफिकेशनiQOO 15RiQOO 16R (लीक)
डिस्प्ले6.59-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz6.59-इंच 1.5K AMOLED, 165Hz
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5Snapdragon 8 Gen 6 या 8 Gen 5 Pro
बैटरी7,600mAh, 100W चार्जिंग10,000mAh तक
कूलिंग6.5K वेपर चैंबरबिल्ट-इन कूलिंग फैन पर विचार

खरीदने से पहले ये जान लें

फिलहाल R सीरीज़ में आपको iQOO 15R ही मिलेगा, जिसके दाम लगातार बढ़े हैं –

डार्क नाइट और ट्रायम्फ सिल्वर रंगों में iQOO 15R
  • 8GB+256GB: ₹44,999 → ₹53,999 (₹9,000 की बढ़ोतरी)
  • 12GB+256GB: ₹47,999 → ₹59,999 (₹12,000 की बढ़ोतरी)

रिपोर्ट्स के अनुसार मेमोरी चिप्स के बढ़ते दाम के कारण 16R भी 15R की लॉन्च कीमत से महंगा होने की पूरी सम्भावना है।

हालांकि, 16R की ये जानकारी अभी लीक है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: OnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageUPI चार्ज दिवाली के बाद: क्या अब QR स्कैन पर दुकानदार लेंगे आपसे एक्स्ट्रा पैसे?

एक नज़र में : NPCI की UPI एंड सर्विसेज़ स्टीयरिंग कमेटी ने 13 अक्टूबर 2026 को त्योहारों के सीज़न का हवाला देकर नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (UPI MDR Charge) को दिवाली के बाद तक टाल दिया था। पहले ये नियम 15 अक्टूबर से लागू होना था। दिवाली 8 नवंबर को बीत चुकी है, यानी अब …

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products