iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है।

इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 Turbo फोन होगा। इसमें 6.83-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। आइये इसके नए टीज़र से सामने आए डिटेल विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए, iQOO Z11 के पिछले हिस्से में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर लगाया गया है, जिसे OIS का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी दिया जाएगा, और आगे 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। OIS का मतलब है कि हाथ हिलने की भरपाई कैमरा खुद करता है, जिससे कम रोशनी में ली गई फोटो में धुंधलापन कम रहता है।

इसमें 7,050mAh की BlueVolt बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि Super Battery Saver ऑन रखने पर एक फुल चार्ज में 22 घंटे YouTube, 24 घंटे WhatsApp, 15.9 घंटे Instagram और 9.4 घंटे वीडियो रिकॉर्डिंग चलेगी। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग भी मौजूद है।

यहाँ ये ज़रूर ध्यान रखें कि मार्च में चीन में आए iQOO Z11 में 9,020mAh बैटरी और Dimensity 8500 चिपसेट था, यानी भारत वाला मॉडल हार्डवेयर के लिहाज़ से अलग है।

OriginOS 6 और अपडेट

ये फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा। iQOO इस पर आपको 3 साल के OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी। स्क्रीन पर चल रही गतिविधि एक नज़र में दिखाने के लिए इसमें Origin Island फीचर भी मिलेगा।

क्लास या मीटिंग में नोट्स लिखते-लिखते कोई ज़रूरी लाइन छूट जाए, तो AI Captions उसे बोलते ही टेक्स्ट में बदल देगा। ये फीचर 20 भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन करेगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों शामिल हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। रंगों में Celestial Blue और Aurora Green के विकल्प मिलेंगे, और कंपनी ने इसे ₹40,000 से कम के सेगमेंट में रखने की बात कही है। पक्की कीमत 20 अगस्त को सामने आएगी।

ये पढ़ें: अगस्त 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in August 2026 in India

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products