Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Jailer 2 के OTT राइट्स करीब ₹160 करोड़ में Prime Video के पास बताए जा रहे हैं, जिसे किसी तमिल फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी OTT डील बताया जा रहा है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार हफ्ते में OTT पर आने की योजना के चलते PVR INOX और Cinepolis इसका हिंदी वर्जन नहीं दिखा रहे हैं।
  • हिंदी दर्शकों के लिए इसमें मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन हैं, और ऋतिक रोशन का कैमियो भी है।

रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी में हैं।

हालांकि OTT पर इतनी जल्दी आने की यही योजना हिंदी दर्शकों के लिए मुश्किल भी बन गई है। PVR INOX और Cinepolis जैसी मल्टीप्लेक्स चेन हिंदी फिल्मों के लिए आठ हफ्ते का अंतर रखती हैं, इसलिए इनमें Jailer 2 का हिंदी वर्जन नहीं लगेगा। यानी हिंदी में आप इसे सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में ही देख पाएंगे। आइये जानते हैं कि OTT पर ये आपको कब तक देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: Coolie OTT Release Date: जानें कब और कहां देखें रजनीकांत की ये ब्लॉकबस्टर

Jailer 2 OTT रिलीज डेट

जानकारीJailer (2023)Jailer 2 (2026)
थिएटर रिलीज10 अगस्त15 अक्टूबर
OTT प्लेटफॉर्मPrime VideoPrime Video (रिपोर्ट्स)
OTT रिलीज7 सितंबर (28 दिन बाद)घोषणा बाकी

पहली Jailer ठीक 28 दिन बाद Prime Video पर आ गई थी। अगर Jailer 2 भी यही पैटर्न दोहराती है, तो ये 12 नवंबर के आसपास स्ट्रीम हो सकती है। हिंदी वर्जन के लिए ये दो बातें जान लीजिए:

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन पिक्चर्स की डील के तहत फिल्म चार हफ्ते के अंदर हिंदी समेत सभी भाषाओं में स्ट्रीम होगी।
  • पिछले साल Coolie का हिंदी वर्जन PVR INOX और Cinepolis में लगा था, इसलिए वो आठ हफ्ते बाद OTT पर आया था, लेकिन दक्षिण भारतीय भाषाओं में फिल्म चार हफ्ते में ही आ गई थी।
Prime Video पर 'रजनी दी जेलर' नाम से मौजूद पहली Jailer फिल्म का पेज

तब तक पहली Jailer आप Prime Video पर ‘रजनी दी जेलर’ नाम से हिंदी में देख सकते हैं, और इसके पेज पर MX Player के साथ फ्री में देखने का विकल्प भी दिख रहा है।

ये पढ़ें: June 2026 OTT Release: Dhurandhar से Gullak 5 तक बड़ी फिल्में और सीरीज़

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePUC के नियम बदले! नई गाड़ी का सर्टिफिकेट अब 3 साल चलेगा, पर पुरानी गाड़ी वाले पहले ये जान लें

एक नज़र में : 6 साल तक पुरानी BS6 कार, बाइक या स्कूटर के लिए अब आपको हर साल PUC बनवाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सड़क परिवहन मंत्रालय ने PUC के नए नियम (PUC New Rules) लागू कर दिए हैं। इन गाड़ियों का PUC अब 1 साल की जगह 3 साल चलेगा। लेकिन BS4 …

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

Imageथिएटर से उतरी The Vvaan, अब घर बैठे कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म और ज़रूरी प्लान जानें

एक नज़र में : The Vvaan OTT Release: वन देवी की लोककथा पर बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की The Vvaan का थिएटर वाला सफर खत्म हो गया है। 25 सितंबर को आई ये फिल्म दुनिया भर में ₹92.48 करोड़ कमाकर सिद्धार्थ के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी, हालांकि एक हफ्ते बाद …

Imageटोक्यो फिल्म फेस्टिवल से सीधे आपके फोन तक – सीधे OTT पर आ रही भारत की पहली Sumo Didi की सच्ची कहानी, जानें कब

एक नज़र में : भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म Sumo Didi का ट्रेलर आ गया है, और इसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ये फिल्म 23 अक्टूबर को सीधे ZEE5 पर आएगी, यानी आप इसे अपने फोन या TV पर …

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products