JBL Free Wireless In-Ear हैडफ़ोन हुए भारत में लांच; जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

JBL ने इंडिया में अपने नए वायरलेस हैडफ़ोन को लांच कर दिया है जिनका नाम है JBL Free। यह हैडफ़ोन पूर्ण रूप से वायरलेस इयरफोन है जो एक बार चार्ज होने पर आपको 24 घंटो का हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस प्रदान करते है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi 6X (Mi A2) हुआ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

JBL Free के स्पेसिफिकेशन

AirPods और Bose SoundSport की ही तरह JBL Free के दोनों इयरबड एक-दुसरे से किसी भी तरह की वायर से जुड़े हुए नहीं है। दोनों इयरबड में पॉवर के लिए भी अलग अलग बैटरी दी गयी है। JBL Free हैडफ़ोन में बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है तो हैंड्स-फ्री कालिंग  सुविधा  देता है।

यह इयरफोन ब्लूटूथ द्वारा किसी भी डिवाइस से कनेक्ट हो जाते है तथा एक चार्जिंग केस के साथ आते है जो 20 घंटे का पॉवर बैकअप प्रदान करता है और क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी के मदद से यह सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग पर 1 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा देता है।

इसके अलावा, यह एक आरामदायक और सुरक्षित फिटिंग के लिए तीन कम्फर्ट-फिट इयर टिप्स और दो सिक्योर-फिट सिलिकॉन स्लीव्स के साथ आता है।

यह भी पढ़िए: OnePlus 6 होगा 17 मई को चीन में लांच; प्रेस इनवाइट से हुआ खुलासा

JBL Free हैडफ़ोन स्वेट और वाटर रेसिस्टेंट भी है तो एक्सरसाइज करते हुए या आउटडोर में काम करते हुए इनके उपयोग में कोई परेशानी की बात नहीं है।

सुमित चौहान, वाईस प्रेसिडेंट – लाइफस्टाइल ऑडियो, हरमन इंडिया ने कहा, JBL Free अपनी बेहतर साउंड, वेर्सतिलिटी, और स्लीक  डिजाईन से आपके म्यूजिक एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना देंगे। हमारा उद्देश्य कॉर्ड-फ्री इयरबड द्वारा संगीत प्रेमियों की वायर्स और नैकबैंड्स से छुटकारा दिलवाकर एक फ्री-एक्सपीरियंस प्रदान करना है। हम अपने सक्रिय जीवनशैली में नए इन-इयर हेडफोन जोड़ने के लिए उत्साहित हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले ऑडियो और पूरी तरह से नए तरीके से ऑडियो का अनुभव करने की आजादी देते हैं।”

JBL Free की कीमत और उपलब्धता

JBL ने यह हैडफ़ोन एप्पल एयरपॉड्स और बोसे साउंडट्रैक्स से मुकाबला करने के लिए पेश किये है। भारत में इनकी कीमत आकर्षक रूप से सिर्फ 9,999 रुपए रखी गयी है जो सेल के लिए ब्लैक और वाइट कलर विकल्प में उपलब्ध है। यह इयरफ़ोन आप हरमन ऑडियो स्टोर्स, अन्य ऑनलाइन या ऑफलाइन रिटेल स्टोर और 350 सैमसंग ब्रांड स्टोर से खरीद सकते है।

Huawei P20 Lite और P20 प्रो का रिव्यु; जाने इसकी खूबियाँ और कमियाँ

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Image10 बेहतरीन नॉइस-केंसिलिंग वायरलेस हैडफोन जो आयेंगे आपको काफी पसंद

ओवर-दी-इयर हैडफ़ोन हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित होते आये है जिस कारण से कंपनियां भी इसके डिजाईन को काफी प्राथमिकता देने लगी है। अब आधुनिक ट्रेंड को देखते हुए यह हैडफ़ोन वायरलेस फीचर को भी अपना चुके है जिस कारण इनकी मांग और भी बढ़ जाती है। (Read in English) बेहतर साउंड क्वालिटी के …

Imageफेस्टिवल सीजन में हैडफ़ोनों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जाने कुछ बेहतरीन ऑफर्स

आज के समय में म्यूजिक सुनने का शौक रखने वाले यूजरों के लिए एक अच्छा हैडफ़ोन तो होना ही चाहिए। एक बढ़िया इयरफोन आपको बेहतरीन कॉल कनेक्टिविटी भी देता है साथ ही अगर बैटरी बैकअप बेहतर हो तो सोने पर सुहागा होता है। तो आने वाले दिवाली के दिनों में आपके लिएकुछ आकर्षक ऑडियो प्रोडक्ट्स …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

Discuss

Be the first to leave a comment.