Jio और Airtel के इन रिचार्ज प्लान्स ने किया लोगों को निराश, इन बदलाव के साथ नई कीमत पर होंगे उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जहां एक ओर सिम को चालू रखने के लिए बिना महंगे रिचार्ज के मात्र 20 रुपए प्रति माह वाले प्लान पर TRAI के नए रूल्स लागू किए जाने से लोगों में खुशी की लहर थी, वहीं दूसरी ओर Jio प्लान्स की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी और Airtel प्लान्स में से डेटा ऑप्शन को हटाने वाली खबर ने सभी को फिर निराश कर दिया है। आगे नए Jio और Airtel प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy S25 सीरीज से पहले Samsung के इस फोन पर आया 15,000 का डिस्काउंट, लाखों की तादात में हो रही बुकिंग

Jio प्लान्स की कीमत में होगी वृद्धि

दरअसल, हाल ही में jio रिचार्ज हाइक को लेकर कई खबरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, और @yabhishekhd ने भी अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इसकी कीमत से संबंधित जानकारी साझा की है, जिस पर लोगों ने आक्रोश जताना भी शुरू कर दिया है, और अलग अलग तरीके की कमेंट्स भी आने लगी है।

पोस्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही अपने प्लान्स की कीमत में वृद्धि कर सकती है। Jio का ओनली कॉल +SMS प्लान अब 479 रूपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। 6GB डेटा वाले प्लान की कीमत पहले 479 थी, उसे उसके लिए अब 539 रूपये खर्च करना होंगे।

वहीं ज्यादा वैलेडिटी के साथ ओनली कॉल+SMS प्लान के लिए यूजर्स को 1999 रुपए खर्च करना होंगे, और जो 24GB डेटा वाले प्लान की कीमत पहले 1899 रुपए थी, उसकी कीमत अब 2249 रुपए हो जाएगी।

इस पोस्ट पर लोगों ने आक्रोश जताते हुए अलग अलग तरीके के कमेंट्स करना शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि “They are making sure everyone port to BSNL soon” वहीं दूसरे ने कहा “@TRAI
what are you doing ?
Recharge ke paise Kam karne the na ki value”

Airtel प्लान्स में से हटाया डेटा ऑप्शन

जहां एक ओर Jio ने अपने प्लान्स की कीमत में वृद्धि की वहीं दूसरी ओर Airtel ने भी अपने दो प्लान्स में से डेटा ऑप्शन को हटा दिया है, अर्थात Airtel के 509 रुपए वाले रिचार्ज में 84 दिन की वैलेडिटी और 1999 रूपये में 365 दिन की वैलेडिटी के साथ सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलने वाली है, इसमें यूजर अब इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

खबरों के अनुसार प्लान्स में बदलाव और इस बढ़ती कीमत के पीछे का कारण हाल ही में जारी किए गए TRAI के नए रूल्स हो सकते हैं। आगे यूजर्स इस बदलाव को किस तरह से अपनाते हैं, या अन्य टेलीकॉम में पोर्ट करते हैं, ये भी जल्द ही सामने आएगा।

ये पढ़ें: Galaxy Unpacked Event 2025: जानें कैसे देखें लाइव स्ट्रीम और क्या उम्मीद की जा सकती है?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

ImageTriumph Thruxton 400 ने ली भारत में एंट्री, क्लासिक लुक के साथ इस कीमत पर उपलब्ध

Triumph भारत में एक प्रचलित कंपनी है, जिसकी बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है, और अब कंपनी ने हाल ही ने अपनी एक और नई बाइक Triumph Thruxton 400 भारत में लॉन्च कर दी है। बाइक को कैफे रेसर के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, और काफी यूनिक डिजाइन दिया गया है। आगे Triumph …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products