749 रूपए में मिलेगा Jio का 90 दिन की वैधता वाला प्रीपेड प्लान, 2GB डाटा के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने एक नया प्रीपेड प्लान (prepaid recharge plan) लॉन्च किया है जिसकी कीमत 749 रुपये है। यह रिचार्ज प्लान आपको 90 दिन की वैधता के साथ मिलेगा। Jio यूज़र्स के लिए यह एक अच्छी खबर है। साथ ही ऐसे यूज़र्स के लिए भी जो एक बार में पैसे देकर बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचे रहना चाहते हैं। प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डाटा और Jio Apps की सुविधाएं भी मिलेंगी।

यह भी पढ़े :- IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियम लीग 2023 का मिनी ऑक्शन: यहां देख सकते हैं नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग

क्या-क्या मिलेगा JIO के नए प्रीपेड प्लान में

Reliance Jio का 749 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी की ओर से 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इसका मतलब है कि एक बार के रिचार्ज के बाद इस प्लान को तीन महीनों तक यूज़ कर पाएंगे। इस प्लान में आपको 180 GB डाटा यानि 2GB डाटा प्रति दिन की सुविधा मिलेगी। डाटा के साथ आपको इस प्लान में 100 फ्री एसएमएस भी रोज़ मिलेंगे। आप इन एसएमएस को हर नेटवर्क पर पूरी तरह से फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी आपको मिलती है। आप पूरे 90 दिनों तक तक फ्री में ऑन नेटवर्क और ऑफ नेटवर्क दोनों नंबरों पर कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा Jio के सभी प्लानों की तरह, इस 749 रूपए के प्लान में भी आपको JioTV, JioCinema, JioCloud, और JioSecurity जैसे Jio Apps का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जायेगा।

असल में, टेलीकॉम कम्पनी ने अपने 719 रूपए वाले प्लान को ही अपग्रेड किया है, जिसकी वैलिडिटी पहले 84 दिनों की थी। अब मात्र 30 रूपए बढ़ाकर इस प्लान में 6 दिन और बढ़ा दिए गए हैं। तो अब यहां आपको 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और कीमत 749 रूपए है। लेकिन इसके साथ भी Jio आपको अभी तक के सबसे सस्ते प्लान ही ऑफर कर रहा है। Airtel की बात करें तो, इस टेलीकॉम ऑपरेटर का 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले प्लान में केवल 1.5GB डेली डाटा मिलता है और कीमत उसकी Jio के इस प्लान के मुकाबले 30 रूपए ज़्यादा (779 रूपए) है।  

यह भी पढ़े :- Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की लॉन्च डेट इस प्रचलित टिपस्टर ने की लीक

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageJioFiber ने पेश किये नए डाटा वाउचर: 101 रुपए में मिलेगा 20GB का एक्स्ट्रा डाटा

रिलायंस की JioFiber सर्विस से जुडी खबर कुछ समय पहले सामने आई थी, जिसमें Reliance Jio ने अपनी सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber के प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया था। अब कंपनी अपने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान में शिफ्ट करने के लिए 6 नए डाटा वाउचरों को पेश किया है। …

ImageReliance Jio ने Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किये नए प्लान – अब फ्री में देख सकेंगे IPL 2022 मैच

भारत में क्रिकेट का बुखार, लोगों के सर चढ़कर बोलता है। और 2022 के IPL (Indian Premier League) शुरू हो भी चुकी है। ऐसे में Reliance Jio ने Hotstar के साथ साझेदारी में नए टैरिफ प्लान लॉन्च किये हैं, जिनमें आप Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा और आप मोबाइल, टीवी या अन्य डिवाइसों पर …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.