₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ मिलते हैं। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर सक्रिय Jio बेस प्लान होना ज़रूरी है।

ये पढ़ें: जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

Jio OTT Pass की कीमत और वैलिडिटी

Jio OTT Pass की कीमत ₹200 रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। यह पैक MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर्स और दूसरे रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इस पैक में मिलने वाली सेवाओं की कुल कीमत करीब ₹1,500 प्रति माह के बराबर है।

इस पैक में यूज़र्स को 30 GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसके साथ Jio की ओर से अनलिमिटेड 5G का फायदा भी दिया जा रहा है, हालांकि इसके लिए आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध होना अनिवार्य है।

15 OTT ऐप्स और 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल

Jio OTT Pass में 15 OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा मिलेगा। इसमें JioHotstar Mobile + Hollywood और Prime Video Mobile Edition शामिल हैं। इसके अलावा JioTV के ज़रिए Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, TimesPlay और Tarang Plus जैसे प्लेटफॉर्म्स भी यूज़र देखक पाएंगे।

इस पैक में YouTube Premium भी शामिल है। इसके ज़रिए यूज़र्स विज्ञापन रहित वीडियो, बैकग्राउंड प्लेबैक और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे फायदे ले सकेंगे।

OTT के अलावा JioTV पर 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस भी आपको इस प्लान के साथ दिया जायेगा इनमें 150 से ज़्यादा पेड चैनल भी शामिल हैं। यूज़र्स मनोरंजन, फिल्में, खेल, क्षेत्रीय कार्यक्रम, जानकारी से जुड़े शो और बच्चों के कंटेंट देख पाएंगे।

कुल मिलाकर, Jio OTT Pass उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में डेटा, OTT ऐप्स और लाइव टीवी को एक साथ चाहते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy …

Image₹99 में 4K T20 वर्ल्ड कप? Jio का नया JioHome Cricket Offer सच में फायदे का सौदा है या शर्तों का खेल?

T20 वर्ल्ड कप शुरू होते ही Jio ने नया JioHome Cricket Offer लॉन्च कर दिया है। ₹99 का Power Play Pass लेकर यूज़र्स 4K स्ट्रीमिंग, फ्री ब्रॉडबैंड बेनिफिट और OTT ऐप्स का एक्सेस पा सकते हैं। आइए देखते हैं इस ऑफर में पूरा फायदा कैसे काम करता है। क्रिकेट सीज़न के बीच Jio ने “Power …

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.