Jio यूज़र्स के लिए खुशखबरी, बंद हुआ ₹189 प्लान वापस आया, 448 वाला भी हुआ सस्ता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने एक बार फिर से अपने प्री-पेड प्लानों की लिस्ट को रेवाइज़ किया है। पहले कम्पनी ने पिछले हफ्ते ₹189 का प्लान हटा दिया था और अब इसे अपने किफ़ायती प्लानों की सूची में दोबारा दर्ज कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने 448 रुपए के प्री-पेड प्लान की कीमत को भी, थोड़ा ही सही कम किया है।

Jio का ₹189 का प्लान क्या ऑफर करता है ?

Jio यूज़र्स एक बार फिर ₹189 का प्लान इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसकी सुविधाओं में ज़्यादा अंतर नहीं किया गया है। अब इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 300 SMS, और 2GB कुल डेटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा JioTV, JioCinema, और JioCloud का फ्री एक्सेस भी इस प्लान का हिस्सा है।

Jio 448 रुपए के प्रीपेड प्लान में बदलाव

Jio ने अपने 448 रुपये के प्लान की कीमत 3 रुपए घटाकर 445 रुपए कर दी है। इसका कारण है कि इसी कीमत पर दो प्लान उपलब्ध थे, जिनमें से एक TRAI के निर्देशों के बाद, वॉइस ओनली प्लान है। वहीँ इस प्लान की कीमत कम इसीलिए की गयी, ताकी ग्राहकों को कंफ्यूशन न हो। 445 रुपए के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डाटा प्रति दिन और 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे। इसके अलावा इसमें Zee5, JioCinema Premium, SonyLIV, Kanchha Lannka, Discovery+, SunNXT, Hoichoi, FanCode, Chaupal, व JioTV के मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageAirtel का नया प्लान: 189 रुपए में मिल रहें कॉलिंग डेटा और SMS के फायदें

Jio ने हाल ही में अपना 189 वाला सबसे सस्ता और किफायती ओपन लॉन्च किया था, जिसको टक्कर देने के लिए अब Airtel ने भी अपना सस्ता और किफायत 189 रुपए वाला प्लान लॉन्च कर दिया है, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और SMS की भी सुविधा मिलेगी। आगे इस Airtel 189 प्लान …

ImageJio के नए प्रीपेड प्लानों के साथ वापस आया Jio का 999 रुपए वाला प्लान – लेकिन कहीं ये घाटे का सौदा तो नहीं?

Jio ने तीन नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किये हैं, और इनके अलावा अपना 999 रुपए का पुराना प्लान भी फिर से शुरू किया है। Jio का 999 रुपए वाला, जो पहले टैरिफ बढ़ जाने के कारण महंगा हो गया था, वो फिर से लौट आया है। कंपनी ने लोकप्रिय 999 रुपए के प्लान को फिर …

ImageJio दे रहा है ₹35,000 वाला Google Gemini AI Pro Plan बिल्कुल फ्री! जानिए कैसे मिलेगा ये ऑफर

अगर आप Reliance Jio यूज़र हैं और आपकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है, तो आपके लिए खुशखबरी है। Jio और Google ने मिलकर एक ज़बरदस्त ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी अपने यूज़र्स को 18 महीनों के लिए Google Gemini AI Pro Plan बिल्कुल मुफ्त दे रही है। जी हां, जिस प्लान …

ImageJio यूज़र्स के लिए नया ऑफर, 3 महीने तक JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री

Jio अपने उन यूज़र्स के लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आया है, जिन्हें संगीत बेहद पसंद है। Jio ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए लिमिटेड-पीरियड ऑफर शुरू किया है, जिसमें JioSaavn Pro 3 months free subscription मिल रहा है। ये ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए है और 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा। ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products