काफी समय से Disney, Reliance, और Viacom 18 के विलय होने की खबरें चर्चा में थी, और नवम्बर में इनके विलय की घोषणा भी हो गई थी। इसी बीच नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के डोमेन को लेकर भी कुछ खबरें सुर्खियों में थी। अब आखिरकार कंपनी इस नए OTT को JioHotstar के नाम से लॉन्च करने वाली है। हाल ही में JioHotstar टीजर सामने आया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Samsung Galaxy F06 5G इस किफायती कीमत पर धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च
JioHotstar लॉन्च टीजर
हाल ही में JioStar ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक टीजर साझा किया है, जिसमें “What happens when two worlds of entertainment merge in the universe” कैप्शन के साथ एक वीडियो नजर आ रहा है। वीडियो में इस नए OTT का लोगो बताया गया है।
इसी बीच कुछ पोस्ट Reddit और X पर भी वायरल हो रही है, जिनमें JioCinema द्वारा सब्सक्रिप्शन ऑटो पे अनिवार्यताओं को रद्द करने की बात कही जा रही है। इसके अतिरिक्त, अब इस OTT पर कंपनी नए सब्सक्राइबर्स को नहीं जोड़ेगी, क्योंकि इसे JioHotstar पर माइग्रेट किया जा सकता है।
अन्य पोस्ट के अनुसार कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर टाटा डब्ल्यूपीएल (महिला प्रीमियर लीग) को भी स्ट्रीम करने वाली है। इतना ही नहीं इसमें JioCinema Originals और Colors Rishtey Hubs को भी जोड़ा जाने वाला है। इसके बाद इस एक OTT में हमें Disney, Warner Bros, HBO, Max Original, Colors जैसे सभी OTT का कंटेंट एक्सेस कर पाएंगे।
Jiostar.com वेबसाइट पर आप जो भी चैनल्स JioHotstar पर उपलब्ध होंगे, उनकी लिस्ट देख सकते हैं। इसमें 100 से ज्यादा लाइव चैनल्स और 30,000 घंटों से ज्यादा कंटेंट की जानकारी शामिल है। इसके अतिरिक्त SD और HD दो कैटिगरी में चैनल्स की लिस्ट को बांटा गया है।
ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।