जितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Reliance Jio ने बच्चों की सुरक्षा के लिए JioShield सर्विस लॉन्च की है, जिसकी एक साल की फीस ₹1,000 है।
  • ऑफर में ₹100 के 10 रिचार्ज वाउचर वापस मिलेंगे, जो ₹399 या उससे बड़े 5G रिचार्ज पर ही चलेंगे।
  • पैरेंट और बच्चे, दोनों के पास Jio नंबर होना ज़रूरी है।

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक साल की फीस ₹1,000 है, लेकिन अपनी 10वीं एनिवर्सरी के ऑफर में कंपनी इतनी ही रकम के रिचार्ज वाउचर आपको वापस भी दे रही है।

यानी कागज़ पर ये सर्विस मुफ्त दिखती है। हालांकि ये पैसा आपको एक साथ नहीं मिलेगा। आइये जानते हैं कि JioShield में आपको क्या मिलता है और आपके ₹1,000 किस तरह वापस आएंगे।

ये पढ़ें: Jio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

₹1,000 के बदले आपको क्या मिलेगा

ऑफर में कंपनी आपको ये फायदे दे रही है –

  • ₹100 के 10 रिचार्ज वाउचर, यानी कुल ₹1,000
  • हर वाउचर सिर्फ ₹399 या उससे बड़े चुनिंदा 5G रिचार्ज पर चलेगा
  • वाउचर 12 महीने तक वैलिड रहेंगे और कैश में नहीं बदले जा सकेंगे
  • 12 महीने का Canva Pro और 28 दिन का अनलिमिटेड 5G अपग्रेड

मतलब ये पैसा नकद नहीं, बल्कि MyJio पर रिचार्ज करते वक्त ₹100-₹100 करके वापस आएगा। अगर आपका नंबर ₹399 से सस्ते प्लान पर चलता है, तो ये वाउचर आपके काम नहीं आएंगे।

JioShield vs Google Family Link

इसमें पैरेंट के फोन पर JioThings और बच्चे के फोन पर JioShield ऐप चलेगा, और दोनों के पास Jio नंबर होना ज़रूरी है।

फीचरJioShieldGoogle Family Link
फीस₹1,000 सालाना (वाउचर में वापस)कोई फीस नहीं
नेटवर्क की शर्तपैरेंट और बच्चे, दोनों का Jio नंबरकोई शर्त नहीं
लोकेशन30 दिन की हिस्ट्री, जियो-फेंसिंग अलर्टलाइव लोकेशन, जगह पर पहुंचने या निकलने का अलर्ट
स्क्रीन टाइमडेली लिमिट, लिमिट के बाद फोन लॉकडेली लिमिट और हर ऐप की अलग लिमिट
ऐप और कॉल कंट्रोलचुने हुए ऐप, सिर्फ मंज़ूर कॉन्टैक्ट्स से कॉलऐप ब्लॉक, कॉन्टैक्ट और कॉल सेटिंग
बच्चे का फोनAndroid 10 या उससे नयाAndroid
पैरेंट का iPhoneJioThings ऐप 1 अक्टूबर सेसपोर्ट मौजूद

JioShield में आपको SOS अलर्ट और 30 दिन की लोकेशन हिस्ट्री भी मिलती है। लेकिन स्क्रीन टाइम और ऐप कंट्रोल जैसी बुनियादी चीज़ें Google का Family Link ऐप बिना किसी फीस के भी देता है।

हाँ अगर घर में सबके पास Jio नंबर है और आप हर महीने ₹399 या उससे बड़ा रिचार्ज करते ही हैं, तो JioShield आपको लगभग मुफ्त पड़ेगी। वहीँ किसी एक के पास भी दूसरे नेटवर्क का नंबर है, तो आपके लिए Family Link ही आसान विकल्प रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.