Lava भारत में 7 जनवरी को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, #AbDuniaDekhegi हैशटैग के साथ होने लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava जल्द ही चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, पिछले दिनों ही यह खबर सामने आई थी। वहीं, अब खुद कंपनी ने टीज़र वीडियो के जरिए नए स्मार्टफोन लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। लावा कंपनी 7 जनवरी को लॉन्च इवेंट का आयोज़न करने जा रही है, जिसमें कथित रूप से एक से ज्यादा स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है।

कुछ दिन पहले ही भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Lava BeU को लॉन्च किया था, जो कि खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया था। इसी दिन सामने आया था कि कंपनी इसके अलावा चार अन्य स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल Lava Mobiles से एक टीज़र वीडियो साझा किया गया है। इस टीज़र वीडियो में लॉन्च इवेंट की तारीख का खुलासा किया गया है, जो कि 7 जनवरी को आयोजित होने वाला है। “अब दुनिया देखेगी” #ProudlyIndian।

8 सेकेंड की इस वीडियो में लॉन्च इवेंट की तारीख के साथ स्मार्टफोन के किनारे व लोगो देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस वीडियो में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले की भी झलक मिली है। हालांकि, इससे अतिरिक्त इस टीज़र वीडियो में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और न ही यह खुलासा होता है कि 7 जनवरी वाले लॉन्च इवेंट में कितने स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

उस वक्त यह भी बताया गया था कि नए लावा स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच होगी और यह ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageNokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Discuss

Be the first to leave a comment.