Flipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं।

इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है कि अगर आप ₹10,000 के आसपास एक फोन ढूंढ रहे हैं, तो वो ये आपको देने वाली है। कंपनी के मुताबिक Virat सीरीज़ की शुरुआती कीमत ₹10,000 से कम रखी जाएगी। हालांकि पूरी रेंज सिर्फ बजट तक सीमित नहीं है, यह सीरीज़ ₹25,000 तक जाएगी, यानी बजट से लेकर मिड-रेंज तक कई फोन इसमें शामिल होंगे।

ये पढ़ें: ₹15,000 से कम में मिल रहे हैं सबसे बड़े बैटरी वाले धाकड़ 5G स्मार्टफोन

4G और 5G, दोनों विकल्प

इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसमें आपको 4G और 5G दोनों तरह के फोन मिलेंगे। मतलब जिन यूज़र्स को अभी भी किफायती 4G फोन चाहिए, उनके लिए भी विकल्प रहेगा और जो कम बजट में 5G चाहते हैं, उनके लिए भी।

फीचर्स की बात करें तो कंपनी का दावा है कि इन फोनों में दो दिन तक चलने वाली बैटरी, AI कैमरा और सेगमेंट के हिसाब से अच्छा प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि अभी किसी भी मॉडल के पूरे स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं।

मेड-इन-इंडिया पर ज़ोर

Lava इस सीरीज़ के साथ अपनी “मेड-इन-इंडिया” पहचान को आगे रख रही है। कंपनी 17 साल से भारत में ही अपने फोन डिज़ाइन और तैयार करती आ रही है, और Virat नाम भी इसी भरोसे और मज़बूती के अनुसार रखा गया है। Flipkart के साथ इस साझेदारी के पीछे एक वजह यह भी है कि बीते साल Lava का ऑनलाइन कारोबार तेज़ी से बढ़ा है, और कंपनी अब मेट्रो शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों तक पहुंचना चाहती है।

ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

फिलहाल Lava ने Virat सीरीज़ के मॉडल, उनकी सही कीमत और लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि इनकी पूरी जानकारी लॉन्च से ठीक पहले साझा की जाएगी, इसलिए पक्की डिटेल के लिए हम सभी को थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.