LG Velvet के नाम से 15 मई को लॉन्च हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

LG मोबाइल डिवीज़न काफी समय से एक आकर्षक स्मार्टफोन को लांच करने के लिए काम कर रही है। फरवरी महीने में V60 ThinQ को लांच करने  बाद भी कंपनी को उतना अधिक फायदा नहीं हुआ जितनी उम्मीद की गयी थी। इसके बाद खबर आई की कंपनी अपनी फ्लैगशिप G-सीरीज को भी किसी अन्य सीरीज से बदलने वाली थी। आज सामने आई खबर के अनुसार कंपनी इस नयी सीरीज को LG Valvet नाम से पेश करेगी।

कंपनी ने Velvet के आने वाले समय में लांच होने के संकेत तो दिए है, साथ ही अपनी अपकमिंग डिवाइस के बारे में भी थोडा बताया है। आगामी सीरीज का पूरा ध्यान डिजाईन और लुक्स पर दिया जायेगा। डिवाइस के डिजाईन को सामने आई इमेज में देखा जा सकता है जो काफी आकर्षक नज़र आती है।

LG Velvet

LG Velvet का डिजाईन (लीक रेंडर)

LG Velvet कंपनी के अब तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन्स से अलग हो सकता है। इसके बैक में रेन ड्रॉप कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के 3D डिजाइन को भी टीज किया है, जिसमें नए कैमरा सेट-अप और फ्रंट डिजाइन को देखा जा सकता है।

LG Velvet

फोन के फ्रंट और बैक पैनल में कर्व्ड ग्लास पैनल देखा जा सकता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन को नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें मिड रेंज का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिवाइस के पीछे की तरफ आपको जो रेन-ड्राप कैमरा सेटअप दिया जाने वाला है वो काफी नया डिजाईन है। इस समय मार्किट में उपलब्ध Galaxy S20 सीरीज, Huawei P40 जैसे फ्लैगशिप फ़ोनों का डिजाईन भी एक जैसा ही नज़र आता है और मिड-रेंज में भी डिजाईन सभी कंपनिया एक जैसा ही रख रही है तो उसनके बीच यह नयी डिवाइस काफी अलग डिजाईन के साथ पेश की जा सकती है।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट) चांग मा ने कहा कि “यह हमारा एक सहज भविष्य का दृष्टिकोण है, जिस पर हमें विश्वास है कि ये आज के उपभोक्ताओं को पसंद आएगा। साथ ही, ये हमें एक स्पष्ट ब्रांड के तौर पर पहचान स्थापित करने में हमें मदद करेगा।”

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageLG Velvet के टीज़र से लांच डेट का हुआ खुलासा, 7 मई को होगा क्वैड कैमरा के साथ लांच

हल ही में LG के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आई थी जिसमे फोन के डिजाईन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फोन के डिजाईन को लेकर इन्ते उत्साह के बाद आज कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज पर डिवाइस को टीज़ किया है जिसके फोन काफी आकर्षक नज़र आ रहा है। नयी विडियो …

ImageSamsung Galaxy A-सीरीज में होगा बड़ा बदलाव; मार्च महीने के अंत में लांच होंगे A10, A20, A30

भारतीय बाजारों में M-सीरीज को सैमसंग ने अभी हाल ही में लांच किये था और आज इनकी पहली सेल भी थी जिसमे काफी कम समय में ही दोनों डिवाइस स्टॉक-आउट हो गयी है जिसका साफ़ मतलब है की गैलेक्सी M10 और M20 को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इनके बाद आज एक और …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Imageनई Bajaj Pulsar 125 और 150 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने कन्फर्म की लॉन्च डेट

एक नज़र में: नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की लॉन्च तारीख अब तय हो चुकी है। कंपनी ने इनका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों के 24 अगस्त को आने की पुष्टि हुई है। टीज़र में “Gear Up For What’s Next” लाइन के साथ नई बाइक की परछाईं एक पुरानी …

Discuss

Be the first to leave a comment.