Moto ने सितम्बर में यूरोपीय बाजार में Moto G35 5G लॉन्च किया था, और अब कंपनी इसे भारत में पेश करने वाली है। ये अपने सेगमेंट का सबसे तेज़ 5G फ़ोन होने वाला है। फ्लिपकार्ट पर फ़ोन का पोस्टर आधिकारिक तौर पर साझा किया गया है, इसी के साथ इसके इंडियन वैरिएंट के फीचर्स से सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। आगे Moto G35 5G भारत में लॉन्च की तारीख, फीचर्स, डिज़ाइन, और कलर ऑप्शंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: iQOO 13 Snapdragon 8 Elite के साथ भारत में लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स और कीमत
Moto G35 5G भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत
Flipkart पर इस फ़ोन के पोस्टर को साझा किया गया है, जिसके अनुसार फ़ोन को 10 दिसंबर को 12pm IST पर भारत में लॉन्च किया जायेगा। इतना ही नहीं पोस्टर पर लिखे गए डिस्क्लेमर से समझ आता है, कि इसे 10,000 रूपए से कम कीमत पर भारत में पेश किया जायेगा। इस फ़ोन को आप Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद पाएंगे।
बात करें डिज़ाइन की तो ये फ़ोन वीगन लैदर फिनिश के साथ आ सकता है, और इसे भारत में black, green और red इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है, हालाँकि यूरोपीय बाजार में इसे Guava Red, Leaf Green और Midnight Black इन तीन रंगों में पेश किया गया है।
Moto G35 5G फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन में 6.7 इंच का full-HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 1,000nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 का उपयोग किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें विज़न बूस्टर और नाईट विज़न मोड जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
फ़ोन Unisoc T760 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और Hello UI लेयर के साथ Android 14 पर रन हो सकता है। फ़ोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल क्वाड पिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
इस फ़ोन को 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और ये 20W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन का साइज 7.79mm और वजन 185g हो सकता है, इसके अतिरिक्त पानी और धुल से बचाव के लिए इसमें IP52 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।
ये पढ़ें: Vivo X200 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख कन्फर्म, इन धांसू फीचर्स के साथ इस तारीख से शुरू होगी सेल
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।