अगर नहीं पसंद Redmi, Realme, तो 20,000 के बजट में जल्दी ही भारत में दस्तक देगा ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola बहुत जल्दी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में Moto G51, जो दिसंबर 2021 में भारत में लॉन्च हुआ था, के सक्सेसर Moto G52 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। लेकिन साथ ही कंपनी ने ये घोषणा भी कर दी है कि इस स्मार्टफोन को आने वाले हफ़्तों में भारतीय बाज़ार में भी लॉन्च किया जायेगा।

इसके अलावा टिपस्टर मुकुल शर्मा ने भी इस स्मार्टफोन के भारतीय वैरिएंट का पहला लुक शेयर किया है। इनके अनुसार भारतीय वैरिएंट, ग्लोबल वैरिएंट से थोड़ा अलग हो सकता है। फ़ोन को तस्वीरों में काले रंग में देखा जा सकता है, लेकिन आसार हैं कि भारत में इसके तीन कलर वैरिएंट उपलब्ध हों।

ये पढ़ें: Vivo X Fold लॉन्च हुआ: दमदार फीचरों के साथ Samsung Galaxy Fold से होगी कड़ी टकरार

कीमतें और उपलब्धता

इसके डिज़ाइन में भारतीय वैरिएंट में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है, लेकिन ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन वही रहेंगे। यूरोप में इस स्मार्टफोन को केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मौजूद है। फ़ोन की युरोपियन कीमत 249 यूरोज़ (लगभग 20,600 रूपए) है। भारत में ये थोड़ी कम कीमत पर ही आएगा।

Moto G52 स्पेसिफिकेशन

जहां तक स्पेसिफिकेशनों की बात है, Moto G52 में 6.6-इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। फ़ोन में 4GB रैम, 128GB इंटरनल मेमोरी है, जिसे आप माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ बढ़ा भी सकते हैं। ये फ़ोन ओक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ Adren 610 GPU भी दिया गया है।

Motorola Moto G52 में वर्टिकली तीन रियर कैमरा मौजूद हैं, जिनमें प्राइमरी 50MP का सेंसर, दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। सामने की तरफ, स्क्रीन में ऊपर बीचों-बीच 16MP का सेल्फी सेंसर फिट किया गया है।

ये पढ़ें: Moto G71 5G रिव्यु: एक मिड-रेंज एंड्राइड फ़ोन, लेकिन क्या रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए काफी है?

Moto G52 में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W टर्बो पावर (TurboPower) फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। हालांकि इस कीमत पर Redmi और Realme के फोनों में 33W और 65W फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलती है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर में यहां लेटेस्ट Android 12 है, जिस पर MyUX सिन मौजूद है, जो आपको लगभग स्टॉक एंड्राइड जैसा ही अनुभव देती है।

अब कंपनी ने इसके भारत में आने की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन लॉन्च की तारीख़ आना बाकी है। फ़ोन के बारे में नयी जानकारी आते ही, हम आपको अपडेट अवश्य करेंगे, तब तक Smartprix पर पढ़ते रहिये लेटेस्ट टेक खबरें।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageXiaomi जल्दी ही भारतीय बाज़ार में पेश कर सकता है Mi 11 Lite NE

Xiaomi अब तक Mi 11 सीरीज़ के चार स्मार्टफोन Mi 11X, Mi 11X Pro (रिव्यु), Mi 11 Ultra और Mi 11 Lite भारत में लॉन्च कर चुकी है। हालांकि कंपनी ने भारत में इनके केवल 4G वैरिएंट ही लॉन्च किये हैं, जबकि इनके ग्लोबल वैरिएंट 4G और 5G दोनों वर्ज़न के साथ लॉन्च किये गए …

Imageजून 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

मई के महीने में हम काफी नए और बेहतरीन स्मार्टफोन देख चुके हैं। इस महीने में Vivo X80 Pro और Moto Edge 30 Pro जैसे प्रीमियम फोनों के साथ Realme Narzo 50 5G सीरीज़ के किफ़ायती स्मार्टफोन भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा ग्लोबल लॉन्च की बात करें तो, Google Pixel 6a और Reno …

ImageVivo T5e vs Realme C100x: ₹14,000 में आपके लिए कौन सा फोन सही?

Vivo T5e vs Realme C100x: अगर आपका बजट ₹14,000 के आसपास है और आप एक भरोसेमंद 4G फोन ढूंढ रहे हैं, तो इन दिनों दो नाम सीधे आमने-सामने हैं, Vivo T5e और Realme C100x। दोनों हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हैं, दोनों की कीमत लगभग बराबर है, और दोनों ही एक जैसे खरीददार …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.