Moto G9 Power हुआ 6,000mAh बैटरी और 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto G9 Power को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। Moto G 5G को लांच करने के बाद यह डिवाइस इंडिया में लांच की गयी है जो Moto G9 का एक अपग्रेड वर्जन है। फोन में आपको बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर भी देखने को मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचररों पर:

Moto G9 Power के फीचर

Motorola ने यहाँ पर सामने आपको 20.5:9 पंच होल वाली 6.78-इंच की LCD डिस्प्ले HD+ रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट मिलती है जिसके साथ आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 64MP प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर, 2MP के एक्स्ट्रा डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने नौच में आपको 16MP का सेल्फ़ी कैमरा मौजूद है। कैमरा सेटअप में नाईट विज़न मोड, पोर्ट्रेट मोड और शॉट ऑप्टिमाइजेशन मोड का सपोर्ट भी मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह एंड्राइड 10 पर रन करता हुआ मिलता है। इसके अलावा 6,000mAh की बड़ी बैटरी 20W चार्जर के साथ, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक की सुविधा भी मिलती है।

Moto G9 Power की कीमत और उपलब्धता

Motorola G9 Power को इंडिया में 11,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। डिवाइस की सेल फ्लिप्कार्ट पर 15 दिसम्बर से शुरू होंगी।

Moto G9 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola G9 Power
डिस्प्ले 6.78-इंच LCD स्क्रीन HD+ रेज़ोलुशन, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 662
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB (256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
रियर कैमरा 64MP + 2MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0)
बैटरी 6000mAh, 20W टर्बो चार्ज सपोर्ट
प्राइस 11,999 रुपए

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageMoto G9 Plus हुआ स्नैपड्रैगन 730G और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G9 Plus को आज कंपनी ने लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस आपको आपको स्नैपड्रैगन 730G, FHD+ AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमेर सेटअप सपोर्ट के साथ मिलती है। साफ़ तौर पर यह फोन हाल ही में लांच किये गये Moto G9 का ही एक अपग्रेड मॉडल है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर …

ImageMoto G9 हुआ स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola G9 को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। SD662, Realme 5s, Vivo U10 और Moto G8 Plus में इस्तेमाल की गयी स्नैपड्रैगन 665 का एक अपग्रेड है। यह नयी चिपसेट आपको बेहतर Spectra 340T ISPs और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GNSS, NaviC …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageTECHO Spark Power इंडियन मार्किट में ट्रिपल कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

TECNO मोबाइल ने आज अपनी लेटेस्ट बजट सीरीज Spark के तहत Spark Power को इंडिया में लांच कर दिया है। इस डिवाइस को बजट कीमत में 6,000mAh, ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे लेटेस्ट फीचरों के साथ बाज़ार में उतारा गया है। तो चलिए नज़ार डालते है TECHO Spark Power की कीमत और फीचर पर: यह भी …

Discuss

Be the first to leave a comment.