Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: कौन है मिड सेगमेंट में आपके लिए बेहतरीन फ़ोन?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शानदार डिज़ाइन और लेटेस्ट चिपसेट के साथ Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion भारत में लॉन्च कर दिया है। ये एक मिड रेंज डिवाइस है, जिसे 22,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया है। हालाँकि इस सेगमेंट में बाजार में पहले से realme P3 Pro उपलबध है। यदि आप इसे लेने का मन बना रहे हैं, तो इस लेख में हमनें Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro की तुलना की है, जिससे आप ये निर्णय ले पाएं, कि आपके लिए कौनसा फ़ोन बेहतर है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Flip 7 FE में मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत इतनी कम, लीक्स आएं सामने

Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: डिज़ाइन और ड्यूरेबिलिटी

Moto Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion को MIL STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। बैक पैनल ओर वेगं लेदर फिनिश देखने को मिलेगा। फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। धुल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68+69 रेटिंग की सुरकश मिलती है। फ़ोन को PANTONE Slipstream, Amazonite, Zephyr और Mykonos Blue इन चार रंगों में पेश किया गया है। फ़ोन के बैक पैनल के मध्य पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फ़ोन के डायमेंशन 161 x 73 x 8.0 mm or 8.3 mm और वजन 180.1g है।

वहीँ realme P3 Pro में पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। ये Saturn Brown, Galaxy Purple, और Nebula Glow रंगों में यूनिक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है, जो अँधेरे में चमकता है। फ़ोन के बैक पैनल के मध्य पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसका डायमेंशन 163.51×77.34×8.29 mm तक और वजन 192g तक है, ये अलग अलग कलर ऑप्शंस पर निर्भर करता है। ये IP66/68/69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: डिस्प्ले

Edge 60 Fusion में 6.7-इंच का 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का उपयोग किया गया है।

वहीँ P3 Pro में 6.83 इंच का 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड EdgeFlow AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, और 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये फ़ोन भी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: परफॉरमेंस

Snapdragon 7s gen 3 on the Phone 3a Pro

Edge 60 Fusion लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G615 MP2 GPU का उपयोग किया गया है। फ़ोन का AnTuTu स्कोर लगभग 738K है। इसमें 12GB की LPDDR4X RAM और 256GB की uMCP स्टोरेज मिल जाती है। BGMI में ये फ़ोन 60FPS तक सपोर्ट करता है।

जबकि P3 Pro Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Adreno (TM) 810 GPU दिया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 800K से ज्यादा है। फ़ोन 12GB की LPDDR4X RAM और 256GB की eMMC 5.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। ये  “GT Boost mode” के साथ आता है, और BGMI में 90FPS तक सपोर्ट करता है

Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: सॉफ्टवेयर

Motorola Edge 60 Fusion Hello UI के साथ Android 15 पर रन होता है। इसमें 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। ये Moto AI फीचर्स के साथ आता है, जिसमें Moto Secure 3.0, Smart Connect 2.0, Family Space 3.0, and Moto Gestures, Photo Enhancement, Adaptive Stabilisation, Magic Eraser जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

जबकि, realme P3 Pro realme UI 6.0 स्किन के साथ Android 15 पर रन होता है। इसमें आपको 2 साल तक के OS अपडेट्स और 3 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स ही मिलेंगे। इसमें AI Writer, AI Recorder जैसे AI फीचर्स मिल जाते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: कैमरा

Edge 60 Fusion के बैक पैनल पर 50MP का( f/1.8, OIS) Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा और 13MP का (f/2.2) अल्ट्रावाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP (f/2.2) सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन 30FPS पर दोनों कैमरा से 4K में रिकॉर्ड कर सकता है।

वहीँ P3 Pro के बैक पैनल पर 50MP का (f/1.8, OIS) Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, और 2MP (f/2.4) सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इसमें 16MP (f/2.4) सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फ़ोन बैक कैमरा से 30FPS पर 4K में और फ्रंट कैमरा से 30FPS पर 1080p में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: बैटरी और चार्जिंग

Realme P3 Pro charging speed

Motorola Edge 60 Fusion में 5500mAh की बैटरी दी गयी है, और ये 68W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग  को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार ये 8 मिनट के चार्ज में 12 घंटों का बैटरी बैकअप दे सकता है।

वहीँ realme P3 Pro में 6,000mAh की बैटरी आती है, और ये 80W अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फ़ोन को 50 मिनट्स से कम समय में 0% से 100% तक चार्ज किया जा सकता है।

Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: कनेक्टिविटी

Motorola Edge 60 Fusion में आपको 5G, 4G LTE, dual-band Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, AGPS, LTEPP, SUPL, GLONASS, Galileo, NFC, और USB Type-C port जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल जाएंगे।

realme P3 Pro में 5G, 4G LTE, WiFi 5G, Bluetooth 5.2, Beidou、GPS、GLONASS、Galileo、QZSS, और USB Type-C port जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं।

Motorola Edge 60 Fusion Vs. realme P3 Pro: कीमत

Motorola Edge 60 Fusion

  • 8GB + 256GB – 22,999 रुपये
  • 12GB + 256GB – 24,999 रुपये

realme P3 Pro

  • 8GB + 128GB – 23,999 रुपये
  • 8GB + 256GB – 24,999 रुपये
  • 12GB + 256GB – 26,999 रुपये

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें अलग अलग फैक्टर्स के आधार पर Motorola Edge 60 Fusion और realme P3 Pro की तुलना की है। हालाँकि दोनों की कीमत में 1 से 2 हज़ार का अंतर है, लेकिन लगभग समान कीमत में आपको थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिलेगा। realme P3 Pro बैटरी और चार्जिंग के मामले में अच्छा है, साथ ही दमदार प्रोसेसर के साथ BGMI जैसे गेम्स में 90FPS तक सपोर्ट करता है। वहीँ ड्यूरेबिलिटी और कैमरा के मामले में Motorola Edge 60 Fusion भी बेहतर फ़ोन है, इसलिए आपकी जरुरत के आधार पर आप इनमें से एक बेहतर फ़ोन चुन सकते हैं।

ये पढ़ें: Airtel 2 सिम प्लान: एक रिचार्ज में चलेंगे 2 नंबर, मिलेगा Jiohotstar, Amazon prime का सब्सक्रिप्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageOnePlus Nord 5 vs. Motorola Edge 60 Pro: मिड रेंज में आपके लिए है कौनसा फोन बेहतर?

OnePlus ने भारत में अपना मिडरेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 5G लॉन्च कर दिया है, जो Snapdragon चिपसेट के साथ बेहतर परफॉरमेंस देगा। हालांकि, इसी कीमत पर बाजार में पहले से Motorola Edge 60 Pro भी उपलब्ध है, जो लगभग समान फीचर्स देता है। ऐसे में यदि आप इनमें से किसी भी फोन को लेने …

ImageMotorola Edge 70 Fusion रिव्यू: ऑल राउंडर फोन, जो बेसिक कामों में करता है कमाल

Motorola के लिए Edge 60 Fusion एक काफी पॉपुलर फोन रहा है। इसने डिज़ाइन, ड्यूरेबिलिटी, बैटरी लाइफ और अच्छा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को प्रतिस्पर्धी कीमत पर अच्छी तरह बैलेंस किया, हालांकि इसमें कुछ कमियां भी थीं, जैसे गेमिंग परफॉरमेंस खास नहीं थी, कर्व्ड डिस्प्ले थोड़ा ज़्यादा ओवरडन था और कैमरे अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच …

ImageRealme 15 Pro Vs Realme 14 Pro: कीमत के इस अंतर में कौन है आपके लिए बेस्ट

Realme ने हाल ही में अपने दो नए फोन Realme 15 और Realme 15 Pro को लॉन्च किया है। ज्यादातर लोग Pro वेरिएंट को पसंद करते है, हालांकि यदि आप ये फोन लेनेवाला मन बना रहे हैं, तो कीमत के आधार पर यदि Realme 14 Pro से इसकी तुलना की जाए, तो आप समझ पाएंगे, …

ImageGalaxy S26 Ultra vs vivo X300 Pro: कौन है असली Android किंग? कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में जबरदस्त टक्कर

Galaxy S26 Ultra और vivo X300 Pro एक ही दुनिया के फोन नहीं हैं। एक तरफ Samsung का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप है, जिसके साथ सालों की ब्रांड पहचान और वफादार यूज़र बेस जुड़ा है। दूसरी तरफ vivo है, जो इस साल के सबसे ज़्यादा और बेहतरीन स्पेक्स वाले फोनों में से एक लेकर आया है …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products