Moto E6s फ्लिप्कार्ट पर 16 सितम्बर को ड्यूल कैमरा के साथ होगा लांच: कीमत हो सकती है काफी किफायती

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola ने इंडिया में अपने 16 सितम्बर के इवेंट के लिए मीडिया-इनवाइट भेजने शुरू कर दिए है। फ्लिप्कार्ट पर E6s का पेज भी लाइव कर दिया गया है। मीडिया-इनवाइट में मोटोरोला और फ्लिपकर की पार्टनरशिप का भी ज़िक्र किया गया है। अभी उम्मीद यही है की इवेंट में E6S को पेश किया जायेगा जो IFA 2019 में पेश किये गये E6 Plus का एक री-ब्रांड वर्जन हो सकता है।

तो चलिए नज़र डालते है इसकी स्पेसिफिकेशन और फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Oppo Reno Ace आ रहा है अक्टूबर महीने में 90Hz डिस्प्ले के साथ

Moto E6s के फीचर

फ्लिप्कार्ट पर दिखाए गये टीज़र और कुछ स्पेसिफिकेशन देखने पर यह हाल ही में लांच की गयी Moto E6 Plus की मालूम होती है। तो यहाँ पर आपको 6.1-इंच की HD+ LCD मैक्स-विज़न डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिलेगी। चिपसेट की बात करे तो इसमें आपको मीडिया टेक P22 देखने को मिल सकती है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जायेगा।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ (13MP) प्राइमरी सेंसर + 2MP (डेप्थ सेंसर) का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा। सामने की तरफ नौच के तहत 8MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। डिवाइस आपको एंड्राइड पाई पर रन करती हुई मिलेगी।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, Wi-Fi, Bluetooth, 3.5-mm ऑडियो जैक, GPS, और माइक्रो-USB पोर्ट दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 3,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Motorola E6S की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola E6S
डिस्प्ले 6.1-इंच Max Vision HD+ स्क्रीन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो,
प्रोसेसर मीडियाटेक P22
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB (माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई
रियर कैमरा 13MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 3000mAh

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageMoto e6s हुआ 4GB रैम और 13MP रियर कैमरा के साथ लांच: कीमत सिर्फ 7,999 रुपए

कंपनी इस त्योहारों के दिनों ने एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। इसकी क्रम में IFA 2019 में पेश किए गए Moto E6 Plus को आज इंडियन मार्किट में Moto e6s नाम से आज लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन इसी महीने से सेल के लिए भी उपलब्ध हो जायेगा। इस फोन …

ImageMotorola Razr 2 होगा 9 सितम्बर को लांच, जाने क्या होगा फोन में ख़ास?

मोटोरोला ने आज अपने एक नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी इस डिवाइस के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा न अभी फोन का नाम नही शेयर नहीं किया है। पर कंपनी द्वारा पेश एक टीज़र टाइप विडियो के अनुसार यह …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products