Image
EXPAND

Motorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मोटरोला ने आखिरकार फ्लिप फोन से आगे बढ़ते हुए अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल पेश कर दिया है। जनवरी में CES में झलक दिखाने के बाद अब Motorola Razr Fold की लगभग पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है। कीमत भी कम नहीं है, ये फोन यूरोप में करीब €2,000 में उपलब्ध होगा और 13 अप्रैल से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे।

Motorola Razr Fold बंद होने पर 9.89 मिमी और खुलने पर सिर्फ 4.55 मिमी पतला है। वज़न भी मात्र 243 ग्राम है और ये आपको IP49 रेटिंग के साथ मिलेगा। डिज़ाइन भी प्रीमियम है, लेकिन मोटाई के मामले में यह 2026 के कुछ हल्के फोल्डेबल्स से पीछे नज़र आता है।

फोन में बाहर की तरफ 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। अंदर 8.09 इंच का बड़ा LTPO पैनल दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक जाती है और ये भी 120Hz तक एडजस्ट किया जा सकता है।

सबसे दिलचस्प बात है, इस फोल्डेबल डिवाइस में 6,000mAh बैटरी है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आयी है। कुछ बाज़ारों में इस फोन के लिए 90W अडैप्टर भी साथ मिलेगा।

परफॉरमेंस की बात करें तो , इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है, जो 12GB / 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ यहां दिया गया है। सॉफ्टवेयर साइड पर, फोन सीधे Android 16 पर चलता है।

Motorola Razr Fold

कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP का ट्रिपल सेटअप है, जिसमें प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड और 3x पेरिस्कोप लेंस शामिल हैं। इस फोन से आप 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

Razr Fold को आप Pantone Lily White और Pantone Blackened Blue रंगों में खरीद पाएंगे। यूरोप के बाद यह अन्य बाज़ारों में भी लॉन्च होगा।

अब सवाल यही है कि क्या यह €2,000 वाला फोल्डेबल प्रीमियम सेगमेंट में सैमसंग और अन्य ब्रांड्स को टक्कर दे पाएगा?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageRazr Fold के साथ Motorola की बड़ी एंट्री, अब फ्लिप नहीं बुक-स्टाइल डिज़ाइन

CES 2026 में Motorola ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को एक नया मोड़ देते हुए Razr Fold को पेश किया है। यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो अब तक आने वाले Razr Flip जैसे क्लैमशेल डिजाइन से बिल्कुल अलग है। Motorola का दावा है कि यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.