सड़कों पर Toll भरने के बदले नियम: ये गलती नहीं सुधारी, तो दोगुना टोल देना पड़ेगा, लेकिन इस तरीके से बच सकते हैं आप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और अभी तक FASTag नहीं लगवाया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। सरकार ने टोल कलेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 नवंबर 2025 से लागू होगा। अब बिना FASTag वाले वाहनों से टोल वसूली का तरीका बदल गया है। ये नया बदलाव अब डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम है। लेकिन अगर आप FASTag के बिना यात्रा कर रहे हैं, तो आपके लिए मुश्किल होने वाली है।

नया नियम क्या कहता है?

पहले जहां सभी non-FASTag users (बिना FASTag यात्रा करने वालों) से दोगुना टोल वसूला जाता था, अब वहीँ सिस्टम को दो हिस्सों में बाँट दिया गया है –

  • अगर आप UPI या किसी digital mode से भुगतान करते हैं, तो आपको 1.25 गुना टोल देना होगा।
  • लेकिन अगर आप टोल पर कैश पेमेंट करते हैं, तो पहले की तरह दो गुना (2x) रकम देनी होगी।

यानि अब सरकार ने UPI payments को एक मिडल ग्राउंड बनाया है। हालांकि से FASTag से थोड़ा महंगा है, लेकिन पहले से अगर आप बिना FASTag यात्रा कर रहे हैं, तो सस्ता पड़ेगा।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी टोल की कीमत ₹100 है, तो FASTag से ₹100 ही लगेंगे। वहीँ बिना FASTag के बिना यात्री टोल की पेमेंट करते हैं, तो UPI से ₹125 लगेंगे और कैश देते हैं तो ₹200 देने होंगे।

इस नए नियम के पीछे सरकार का उद्देश्य क्या है?

सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) के मुताबिक, ये बदलाव ट्रैफिक जाम कम करने, कैश हैंडलिंग घटाने, और डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ाने के लिए किया गया है। अक्सर देखा गया है कि टोल प्लाज़ा पर लंबी कतारें सिर्फ नकद भुगतान की वजह से लग जाती हैं।

नए नियमों से उम्मीद है कि ज़्यादा लोग UPI payment या FASTag की तरफ बढ़ेंगे। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि स्मार्ट टोल प्लाज़ा सिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा।

FASTag अब भी है सबसे बेहतर विकल्प

आज देश में 10 करोड़ से ज्यादा FASTag जारी किए जा चुके हैं और करीब 97% टोल लेनदेन डिजिटल हो चुके हैं। FASTag में RFID technology का इस्तेमाल होता है जो आपके वाहन की विंडस्क्रीन पर लगी एक छोटी सी टैग से ऑटोमेटिक पेमेंट कर देता है। इससे न कैश का झंझट होता है, न ही समय ज़्यादा लगता है।

अगर आपका FASTag inactive या low balance में है, तो उसे रिचार्ज करवा लीजिए, वरना आपकी जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ।

FASTag के फायदे जो आपको जानने चाहिए

  • टोल प्लाज़ा पर रुकने की ज़रूरत नहीं
  • कैश या छुट्टे की टेंशन खत्म
  • सफर में समय और ईंधन दोनों की बचत
  • बैंक खाते से ऑटो डिडक्शन
  • हर ट्रांजेक्शन की SMS अलर्ट और बैलेंस अपडेट

आप FASTag को किसी भी अधिकृत बैंक, NHAI, या डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे Paytm और Amazon से खरीद सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageTelegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImageAC किराए पर लेना आसान है, लेकिन ये 5 गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं

हर बार AC खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। खासकर अगर आप किराए के घर में रहते हैं, बार-बार शहर बदलते हैं या एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो AC लेना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में एक विकल्प है जो अब तेज़ी से पॉपुलर यानि प्रसिद्ध हो रहा है …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

Discuss

Be the first to leave a comment.