Nokia 9 Pure View की MWC में मिली झलक; 5 रियर कैमरा सेटअप से उठा पर्दा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MWC 2019 में आपको एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक तरफ फोल्डेबल नया ट्रेंड साबित हो रहा है उसी तरह HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने भी अपने एक नए स्मार्टफोन को लांच करके खुद को फिर से साबित किया है। नोकिया ने MWC में विश्व का पहला 5 रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन Nokia 9 Pureview लांच कर दिया है।

यह भी पढ़िए: MWC 2019 में Sony Xperia 10, Xperia 10 Plus, Xperia 1 हुए लांच

5 रियर कैमरा है इसकी खासियत

नोकिया 9 का सबसे बड़ा आकर्षण है इसमें दिया गया 5 सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप। Nokia 9 Pure Vew में आपको पीछे की तरफ बेक पैनल पर 5 कैमरा सेंसर दिए है जिनके साथ आपको एक LED फ़्लैश और ToF सेंसर भी देखने को मिलती है। इस 5 में से 3 सेंसर मोनोक्रोम है तथा बाकि 2 RGB सेंसर है।

इस फोन की खास बात यह है कि ये पांचों कैमरा सेंसर किसी भी फोटो को क्लिक करने के लिए एक साथ काम करते हैं तथा हर एक फोटो एचडीआर मोड पर कैप्चर होती है।

नोकिया 9 प्योरव्यू में सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है तथा बेहतर फोटोग्राफ के लिए इसमें शानदार ब्यूटी मोड तथा फिल्टर्स दिए गए हैं।

Nokia 9 के फीचर

अन्य फीचर की बात करे तो Nokia 9 Pure View में आपको 5.99-इंच की 2K POLED डिस्प्ले दी गयी है। डिस्प्ले पर आपको गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गयी है जिसके अलावा यह डिवाइस IP67 सर्टिफाइड भी है। यह डिवाइस एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ पेश की गयी है।

प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी गयी है जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के विकल्प के साथ पेश किया गया है। फोन में आपको 18W फ़ास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 3,320mAh बैटरी भी देखने को मिलती है।

Nokia 9 PureView की कीमत और उपलब्धता

नोकिया की यह डिवाइस अपने अनोखे कैमरे सेटअप के साथ आकर्षण का केंद्र साबित होता है। यह डिवाइस HMD ग्लोबल द्वारा $699 डॉलर की कीमत में पेश किया है जो भारतीय मानक में 49,600 रुपए होती है।अभी के लियेयेह डिवाइस कुछ समय में यूरोपियन मार्किट में देखने को मिलेगा। वही भारतीय बाजारों में डिवाइस के लांच को कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है की मार्च महीने में Nokia 9 को पेश हो सकता है।

Nokia 9 स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nokia 9
डिस्प्ले 5.99-इंच 2K POLED डिस्प्ले, 1440 x 2880 पिक्सेल्स
प्रोसेसर ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB इंटरनल स्टोरेज
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई (एंड्राइड वन)
सेल्फी कैमरा 20MP
रियर कैमरा 12 MP, f/1.8, 1/2.9″, 1.25µm
(2x RGB & 3x मोनोक्रोम सेंसर, TOF कैमरा सेंसर
बैटरी 3320 mAh, 18Wफ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग
सिम ड्यूल सिम ड्यूल स्टैंडबाई
अन्य 3G, 4G, VoLTE, Wi-Fi, NFC,इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
भारतीय कीमत 49,674.44 रुपए (आपेक्षित)

Related Articles

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageNokia 9 PureView होगा 5 रियर कैमरा सेटअप के साथ 6 जून को इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को इंडिया में लांच करने के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए है। इस इनवाइट के मुताबिक 6 जून को कंपनी इंडिया में लांच इवेंट आयोजित करकेNokia 9 Pure View को लांच कर सकती है। हालाँकि मीडिया इनवाइट में डिवाइस का नाम नहीं बताया गया है लेकिन उम्मीद …

ImageNokia 9 PureView हुआ 5 कैमरा सेटअप के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल में आखिरकार अपने 5-रियर कैमरा वाला Nokia 9 PureView इंडिया में लांच कर दिया है। इस डिवाइस को इस साल MWC में पेश किया गया था। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका पेंटा-रियर कैमरा सेटअप ही है जिसको Zeiss Optics के सपोर्ट के साथ दिया गया है। अपनी नयी पारी के साथ …

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products