Nothing Phone (1) बुक करने से पहले जानें इसकी आफ्टर सेल्स सर्विस के बारे में

कहीं After Sales service (आफ्टर सेल्स सर्विस) के बारे में बिना जाने तो नहीं खरीद रहे Nothing Phone (1)

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing phone (1) भारत में लॉन्च हो चुका है। ये फ़ोन कार्ल पेई की लंदन की कंपनी Nothing का पहला स्मार्टफोन है, जिसकी पहचान है इसका अनोखा डिज़ाइन। मुमकिन है कि कुछ लोगों को ये डिज़ाइन पसंद ना आये, लेकिन वहीँ भारत में बहुत से लोग हैं, जो शायद इसे इसके डिज़ाइन के कारण ही खरीदने वाले हैं। फ़ोन जिस दिन लॉन्च हुआ, उसी दिन काफी बड़ी तादाद में इसकी प्री-बुकिंग भी हुई है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद से ही, इस पर काफी विवाद भी हुआ, लेकिन तब भी लोग इसे खरीद रहे हैं। लेकिन क्या सभी Nothing Phone के खरीददारों ने इस कंपनी की आफ्टर सेल्स सर्विस या भारत में Nothing Phone 1 सर्विस सेंटर के बारे में कुछ पता किया है।

दरअसल, स्मार्टफोन जगत में ये एक बिल्कुल नयी ब्रैंड है। तो हर एक ग्राहक को ये जानना बेहद आवश्यक है कि अगर फ़ोन में कोई भी समस्या आती है, तो उसका नज़दीकी सर्विस सेंटर कहाँ है, जहां आप उसे ठीक करवा सकते हैं।

तो यहां आप जान सकते हैं कि Nothing Phone (1) के लिए आप किस तरह इसके कस्टमर केयरया सर्विस सेंटर तक पहुँच सकते हैं।

Nothing कस्टमर केयर (Customer care) का नंबर क्या है ?

Nothing की इंडिया यानि भारत की वेबसाइट पर उसका कस्टमर केयर नंबर मौजूद है। ये नंबर 1800 2021 232 है और टोल-फ्री है। इस नंबर पर आप सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे ताज कभी भी कॉल कर सकते हैं।

इसके अलावा इसी वेबसाइट पर आप contact support पेज पर जाकर एक कॉल बैक की रिक्वेस्ट भी डाल सकते हैं। इसके लिए आप वहाँ मौजूद ड्रॉप डाउन मेनू में से उस समस्याक को चुन लें, जो आपको हो रही है। इसके बाद अपना नाम, नंबर और मेल-आईडी भरें। आपको कस्टमर केयर से खुद कॉल आ जाएगी।

नज़दीकी Nothing service centre (सर्विस सेंटर) कैसे मिलेगा ?

जैसे कि हमने बताया, Nothing एक नयी कंपनी है, जिसके अभी कुल दो ही प्रोडक्ट लॉन्च हुए हैं। ऐसे में इस कंपनी का एक्सक्लूसिव या अपना कोई सर्विस सेंटर नहीं है, लेकिन Nothing ने कुछ सर्विस सेंटर ऑथॉराइज़्ड किये हैं, जहां सर्टिफाइड यानि प्रमाणित टेक्नीशियन आपका Nothing Phone (1) खराब होने पर उसकी जांच कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर इन सभी सर्विस सेंटरों की लिस्ट मौजूद है, जहां से आप ये जान सकते हैं कि आपके लिए नज़दीकी सर्विस सेंटर कौन-सा है। नीचे इस पेज का लिंक है, जिसे क्लिक करने पर आपको ये लिस्ट मिल जाएगी — https://in.nothing.tech/pages/service-center?s=08

इस पेज पर जाने के बाद अपना राज्य, अपना या नज़दीकी शहर जहां सर्विस सेंटर मौजूद है, उसे सेलेक्ट करें और आपको नज़दीकी सर्विस सेंटरों के विकल्प मिल जायेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageNothing Phone (1) मिड-रेंज कीमतों के साथ Flipkart पर होगा सेल के लिए उपलब्ध

Nothing Phone (1), Nothing कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जो 2022 के गर्मियों के मौसम में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन को लेकर लोग थोड़े उत्सुक हैं, क्योंकि कंपनी की तरफ से सामने आ चुके पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) Nothing Buds का डिज़ाइन देखकर, आसार हैं कि इस आने वाले फ़ोन में भी कुछ ऐसा ही …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageNothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

कुछ देशों में लॉन्च होने के बाद Nothing Phone 3a Lite अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने खुद इसके पुष्टि की है, जिससे फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। यह फोन Nothing Phone 3 की लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स और डिज़ाइन के …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

Discuss

2 Comments
Khalid
Khalid
@khalid_bedapapo
3 years ago

Kh

Reply