Nothing Phone 2 का इंतज़ार खत्म; कंपनी ने की लॉन्च की घोषणा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone 2 की चर्चा काफी समय से हो रही है और लोगों को इसका इंतज़ार भी है। अब इसी इंतज़ार को खत्म करते हुए कंपनी फाउंडर Carl Pie ने खुद Nothing Phone 2 की घोषणा कर दी है। कंपनी सीईओ कार्ल पेई ने अपने अकाउंट से आधिकारिक ट्वीट करते हुए बताया है कि ये स्मार्टफोन 2023 के गर्मी के मौसम (summer 2023) में ही लॉन्च किया जायेगा कब लॉन्च होने वाला है।

ये पढ़ें: Google Pixel 7a 11 मई को होगा भारत में लॉन्च, कीमतें भी आयीं सामने

Nothing Phone 2 कब लॉन्च होगा ?

Nothing की तरफ से आये ट्वीट के अनुसार फ़ोन भारत में इन्हीं गर्मियों यानि (जून-जुलाई) में लॉन्च किया जायेगा। Flipkart ने इस नए फ़ोन का टीज़र पेज भी लाइव कर दिया है, जिसके अनुसार Nothing Phone 2 भारत में जल्दी ही लॉन्च होने वाला है। इस टीज़र पेज पर फ़ोन की तस्वीर नहीं है, बल्कि Carl Pei द्वारा किये गए पिछले कुछ ट्वीट के स्क्रीनशॉट हैं, जहां से ये भी साफ़ होता है कि इस फ़ोन में Snapdragon प्रोसेसर ही होगा।

Nothing Phone (2): सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

The Nothing Phone 2, पिछले साल जुलाई में आये Nothing Phone (1) का सक्सेसर होगा। Nothing का ये पहला फ़ोन अपने अनोखे और पारदर्शी डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर रहा है। इस स्मार्टफोन की ख़ासियत इसका डिज़ाइन, ग्लिफ इंटरफ़ेस और इसमें नवीनतम सॉफ्टवेयर हैं। साथ ही फ़ोन में काफी पावरफुल स्पेसिफिकेशन भी दिए गए, जिनके कारण लोगों के इसे काफी पसंद किया।

कॉन्सेप्ट डिज़ाइन

ये पढ़ें: ₹30,000 का ये फ़ोन Flipkart सेल में खरीदें ₹20,000 में; AMOLED डिस्प्ले, 80W चार्जिंग जैसे फ़ीचर शामिल

अब फैंस को Nothing Phone (2) का बेसब्री से इंतज़ार है। इस स्मार्टफोन के साथ भी कंपनी डिज़ाइन में कुछ नया पेश कर सकती है। रिपोर्टों की मानें तो, इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले और अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक बेहतरीन स्क्रीन अनुभव मिलेगा। इसके अलावा फ़ोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज आ सकती है। इसमें 5,000mAh की बैटरी भी आने के आसार हैं। इसके अलावा ये भी खबर है कि इसमें इस बार भी लेटेस्ट Android वर्ज़न और Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिल सकते हैं।

कीमतों की बात करें तो, Nothing Phone (1) भारत में तीन स्टोरेज वैरिएंट में आया था, जिनमें 32,999 रूपए में 8GB + 128GB मॉडल, 35,999 रूपए की कीमत पर 8GB + 256GB मॉडल और 38,999 रूपए में 12GB + 256GB मॉडल शामिल हैं। इस बार नए Nothing फ़ोन की कीमतों में थोड़ा इज़ाफ़ा देखने को मिल सकता है।

कंपनी ने लॉन्च की तारीख़ अभी नहीं बतायी है, लेकिन आसार हैं कि फ़ोन जुलाई 2023 में ही भारत में दस्तक देगा। हाल ही में Nothing का एक फ़ोन मॉडल नंबर AIN065 के साथ BIS वेबसाइट पर नज़र भी आया है, जो जल्दी ही फ़ोन लॉन्च की तरफ इशारा करता है।

ये पढ़ें: Amazon KickStarter Deals: ये स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच इससे सस्ते कहीं नहीं मिलेंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageHuawe Mate 30 और Mate 30 Pro होंगे 19 सितम्बर को लांच: जाने क्या हो सकती है इनकी स्पेसिफिकेशन

हुवावे ने अपनी आगामी फ्लैगशिप सीरीज को लेकर एक टीजर लॉन्च किया है। इस टीजर में हुवावे ने अपनी अगली सीरीज मेट 30 की तारीख की घोषणा कर दी है। हुवावे Mate 30 सीरीज 19 सितंबर को जर्मनी के म्यूनिख में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी देते …

ImageTECNO Spark Power 2 होगा 17 जून को स्टीरियो स्पीकर और बड़ी बैटरी के साथ लांच, कीमत 9,999 रुपए से शुरू

स्मार्टफोन मेकर टेक्नो की ओर से नया बजट स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। आज कंपनी की ओर से नए Tecno Spark Power 2 फोन को टीज किया गया है जिसमे डिवाइस के कुछ फीचर भी सामने आये है। टीज़र के मुताबिक Tecno Spark Power 2 स्टीरियो साउंड स्पीकर और …

Imageनई Bajaj Pulsar 125 और 150 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने कन्फर्म की लॉन्च डेट

एक नज़र में: नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की लॉन्च तारीख अब तय हो चुकी है। कंपनी ने इनका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों के 24 अगस्त को आने की पुष्टि हुई है। टीज़र में “Gear Up For What’s Next” लाइन के साथ नई बाइक की परछाईं एक पुरानी …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.